मंगल के 'रूचक राजयोग' से 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पाएंगे अपार धन, पद-प्रतिष्ठा

Mangal Gochar Effect: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। इनके गोचर और राशि परिवर्तन का जीवन के हर क्षेत्र पर व्यापक असर पड़ता है। 1 जून, 2024 को मंगल 3 बजकर 51 मिनट पर अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे, जिससे ‘रुचक राजयोग’ बन रहा है। इसका असर 5 राशियों पर सबसे अधिक पड़ने की संभावना है। आइए जाने हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

Mangal-Gochar-Ruchak-Rajyoga
विज्ञापन

Mangal Gochar Effect: ग्रहों के सेनापति मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि, जमीन-जायदाद, अचल संपत्ति, क्रोध, युद्ध, सेना, पुलिस, चोट, दुर्घटना, अस्त्र-शस्त्र, सर्जरी आदि के कारक ग्रह हैं। मेष और वृश्चिक राशियों के स्वामी मंगल के गोचर और राशि परिवर्तन का देश-दुनिया, मनुष्यों सहित इन सभी क्षेत्रों पर व्यापक असर पड़ता है। साल 2024 में मंगल 1 जून को गोचर कर अपनी स्वराशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे 12 जुलाई, 2024 तक रहेंगे। इस अवधि में मंगल मेष राशि में कुंडली के केंद्र स्थान में विराजमान होंगे, जिससे सौभाग्य में वृद्धि करने वाला ‘रूचक राजयोग’ (Ruchaka Rajyoga) का निर्माण हो रहा है। मंगल के रूचक राजयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा।

मंगल के रूचक राजयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर मंगल के रूचक राजयोग का असर बहुत अनुकूल सिद्ध होने वाला है। सुख के भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। धन लाभ के लिए किए प्रयास सफल होंगे। धन की आमद के नए रास्ते भी बनेगे। परिवार से सहयोग और सामंजस्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

Advertisment

कर्क राशि

मंगल के रूचक राजयोग का कर्क राशियों के जातकों के जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक असर होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। साझेदारी के व्यवसाय में जबरदस्त मुनाफा होगा। कारोबारी यात्राओं से लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। संतान सुख उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

मंगल के रूचक राजयोग के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों में साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू होने के प्रबल योग हैं। आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने से आपके शानो-शौकत में इजाफा होगा। सामाजिक कार्यों से पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह के गोचर से बने रूचक राजयोग का उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होने की प्रबल संभावना है। आपके सभी रुके हुए काम में प्रगति होगी। धन की व्यवस्था के प्रयास सफल होंगे और आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। स्टूडेंट्स के करियर में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्म्मेदारी के साथ पदोन्नति हो सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

मंगल के रूचक राजयोग का धनु राशियों के जातकों पर लाभकारी असर होने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। नए प्रयासों से धन के पाने अवसर सामने आएंगे। समाज में लोकप्रियता और सम्मान बढ़ेगा। प्राइवेट नौकरी में आपकी मेहनत प्रमोशन दिलवा सकती है। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ