हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Makar Sankranti 2026 Rashifal: शनि की प्रिय राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य, इन लोगों के लिए खास होगी मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि की प्रिय राशियों पर मेहरबान रहेंगे. आपको मकर संक्रांति की इन लकी राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को है. इस दिन सूर्य देव का राशि परिवर्तन होगा. शनि की राशि में मकर में सूर्य का गोचर होगा. सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ होगा. सूर्य और शनि के बीच पिता और पुत्र का संबंध माना जाता है. मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि की प्रिय राशियों पर मेहरबान रहेंगे. शनि देव की इन प्रिय राशियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. मकर संक्रांति पर किन राशियों को लाभ होगा चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

तुला राशि

शनि की प्रिय राशियों में एक तुला है. शनि देव तुला राशि में उच्च के होते हैं. मकर संक्रांति पर सूर्य के गोचर से तुला राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. तुला राशि पर सूर्य देव मेहरबान रहेंगे. सूर्य का आशीर्वाद मिलेगा और इससे आपकी किस्मत चमकेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. तुला राशि वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी. किसी बड़े काम के होने से आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का दूसरा स्नान? जानें संगम में डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व

मकर राशि

विज्ञापन

मकर संक्रांति का दिन मकर राशि के लोगों के लिए खास रहने वाला है. यह शनि की प्रिय राशियों में से एक है. मकर राशि के लोगों पर सूर्य देव का आशीर्वाद रहेगा. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी. इससे धनलाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कमाई के स्त्रोत बढ़ेंगे. मकर राशि के लिए समय अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों पर सूर्य देव का आशीर्वाद रहेगा. सूर्य की कृपा से कुंभ राशि के लोगों को धनलाभ होगा. आपकी कमाई के साधन में बढ़ोतरी होगी. विदेश में नौकरी करने का सपना सच हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. व्यापाक में तेजी आएगी और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola