Makar Sankranti 2024 Upay in Hindi: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का खास महत्व होता है। देश के सभी राज्यों में इसे अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कहीं पतंग उड़ाई जाती है तो कहीं खिचड़ी को उसके पांच परिवार यानी देसी घी, सब्जी, पापड़, दही, तिल और गुड़ के लड्डू के साथ खाया जाता है, तो कहीं-कहीं पर दही, दूध और चिवड़ा खाने का रिवाज होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करता है और व्यक्ति को इस दिन गंगा नहान के अलावा दान-पुण्य जैसे कार्य भी करने चाहिए। तिल को सिर्फ खाना ही नहीं मकर संक्रांति के अवसर (Makar Sankranti 2024 Upay) पर दान करना भी काफी अच्छा माना जाता है।
14 जनवरी या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति?
पिछले कई सालों से 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व पड़ता आया है, लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti Date 2024) मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य ग्रह मकर राशि में गोचर करता है। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव के पुत्र सूर्यदेव हैं। मान्यता है कि इस अवसर पर सूर्यदेव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं।
तिल का उपाय करना कैसे फायदेमंद
ज्योतिष के मुताबिक तिल का उपाय (Til Ka Upay) करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। इसके अलावा शनिदेव की कृपा दृष्टी भी बनी रहती है। मकर संक्रांति पर तिल का उपाय शनिदेव की खास कृपा बनाने के साथ ही आपको धन लाभ दे सकता है।
ये भी पढ़ें- गुरुवार को करें ये छोटा सा उपाय, जल्द पूरे होंगे सारे रुके काम!
मकर संक्रांति पर करें तिल के उपाय
- मकर संक्रांति पर नहाने से पहले अपने शरीर पर तिल से बना उबटन लगा लें। इससे आप हर तरह की बुरी नजर से बच सकेंगे।
- सफेद और काला तिल दोनों ही उपाय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान आदि करने के बाद काले तिल का दान करें। इससे आप पर सूर्य और शनिदेव की खास कृपा बनेगी और आपको कामकाज में लाभ मिल सकेगा।
तिल खाने से भी होता है लाभ
ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति पर तिल का दान करना बहुत अच्छा होता है और तिल का सेवन करना भी शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन करने पर व्यक्ति को धन संबंधित कष्टों का सामना नहीं करना पड़ सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में धन के साथ सुख-समृद्धि का वास होता है।
वीडियो के जरिए आप Makar Sankranti 2024 Remedies in Hindi देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kalashtami 2024 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और लाभ
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
17 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
20 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines