Makar Sankranti 2024: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना गया है। दृक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य शनि की राशि यानी मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार यानी कल मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन से ही खरमास भी समाप्त हो जाता है।
मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य और पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान का भी महत्व होता है। बता दें कि मकर संक्रांति से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन कुछ ऐसे भी कार्य होते हैं, जिनको करने की मनाही होती है। आज इस खबर में जानेंगे मकर संक्रांति के दिन कौन से ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में होगी सूर्य और गुरु की युति, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है
पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम के 5 बजकर 46 मिनट तक है। यानी मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त 10 घंटे 31 मिनट है। वहीं महापुण्य काल सुबह के 7 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजे तक रहेगा। इस दौरान कुल अवधि 1 घंटा 45 मिनट रहेगी।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के बाद 3 राशियों का खुल जाएगा भाग्य, करियर में मिलेगी सफलता
मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन कभी भी मांसाहार नहीं करना चाहिए। बल्कि शुद्ध सात्विक भोजन करना चाहिए।
इस दिन तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा आदि चीजों से दूर रहना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर खानी चाहिए। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन किसी भी जातक का अपमान नहीं करना चाहिए।
इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन यदि कोई व्यक्ति आपके दरवाजे पर कुछ मांगने आता है तो उसे खाली हाथ न जाने दें। बल्कि उसे कुछ न कुछ जरूर दें।
मकर संक्रांति के दिन धन, अनाज और कपड़े का दान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- शनि की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines