Maha Shivratri 2024 Date Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शिवरात्रि कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल 12-13 शिवरात्रियां पड़ती हैं, लेकिन इनमें से 2 शिवरात्रि बेहद खास और प्रसिद्ध मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन माह की त्रयोदशी महा शिवरात्रि और दूसरी शिवरात्रि सावन की शिवरात्रि।
फाल्गुन माह की शिवरात्रि बेहद खास और पवित्र मानी गई है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। ऐसे में इस दिन विधि विधान से पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। आज इस खबर में जानेंगे इस साल महाशिवरात्रि कब है। साथ ही शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है। आइए विस्तार से जानते हैं।
कब है महाशिवरात्रि
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ पर बेलपत्र अर्पित करते हैं। साथ ही दूध से अभिषेक भी करते हैं।
यह भी पढ़ें- फरवरी में मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन टाइम
महाशिवरात्रि का पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की तीन प्रहर में पूजा करने का विधान है। प्रथम प्रहर में पूजा करने का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात्रि के 9 बजकर 28 मिनट तक है। उसके बाद द्वितीय प्रहर में पूजा करने का समय रात्रि के 9 बजकर 28 मिनट से लेकर आधी रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। 9 मार्च 2024 की रात्रि 12 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह के 3 बजकर 34 मिनट तक तृतीय प्रहर की शुरुआत होगी। चतुर्थ प्रहर की बात करें तो यह 9 मार्च की सुबह 3 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 37 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें- 11 फरवरी को शनि देव होंगे कुंभ राशि में अस्त, इन राशियों को होगी आर्थिक समस्या
महाशिवरात्रि का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था। साथ ही यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का विवाह भी हुआ था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन जो जातक उपवास करता है उसके जीवन से दुख-दर्द खत्म हो जाता है। साथ ही सारी मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है। इस दिन व्रत, उपवास, मंत्र जाप, जागरण और भगवान शिव की आराधना करने का विशेष महत्व है।
यह भी पढ़ें- अगले माह शनि के घर में प्रवेश करेंगे बुध ग्रह, इन राशियों को होगा लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines