Budh Gochar 2024: अगले माह शनि के घर में प्रवेश करेंगे बुध ग्रह, इन राशियों को होगा लाभ

Budh Gochar 2024 Effect: फरवरी महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में बदलाव होंगे। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Budh Gochar 2024
विज्ञापन

Budh Gochar 2024 Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों के जीवन पर सीधा असर होता है। बता दें कि बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। साथ ही यह व्यक्ति को चालाक बनाते हैं। मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में बुध मजबूत होते हैं, उनकी बौद्धिक क्षमता मजबूत होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह अगले माह यानी फरवरी माह में शनि देव के घर में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे आखिर शनि के घर में बुध कब प्रवेश करने वाले हैं। साथ ही किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Advertisment

शनि देव के घर में कब प्रवेश करेंगे बुध ग्रह

दृक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 3 राशियों के जीवन में बदलाव आने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कुंभ राशि

बुध देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है। जातक के घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। साथ ही घर में आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। करियर में सफलता मिलने का आसार है। धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे। साथ ही कारोबार में उन्नति होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जिस जातक को कारोबार में लगाता घाटा हो रहा है उन्हें लाभ कमाने का मौका मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घरवालों की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों लिए यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस गोचर के होने से जातक को मानसिक स्थित ठीक हो सकती है। साथ ही जातक के करियर में अचानक सफलता मिल सकती है। जो जातक विदेश में जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ