Annapurna Jayanti 2023: सनातन धर्म में देवी-देवताओं का विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर का भंडार अन्न से भरता है, इसके लिए लोग मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा की पूजा करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। इसलिए इस दिन मां अन्नपूर्णा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ताकि घर में धन और समृद्धि की स्थिति बनी रहे।
मां अन्नपूर्णा जयंती कब
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के पूर्णिमा तिथि के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी। अन्नपूर्णा जयंती 26 दिसंबर 2023 की सुबह 5:46 बजे शुरू होगी। वहीं अगले दिन 27 दिसंबर 2023 को सुबह 6:02 बजे समाप्त हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- साल 2023 की आखिरी भौमवती अमावस्या कब, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व
कैसे हुई थी मां अन्नपूर्णा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां अन्नपूर्णा देवी पार्वती का रूप है। कहा जाता है कि जब एक बार पृथ्वी पर अन्न की कमी हुई थी, जिसके कारण पृथ्वी पर भुखमरी छा गई थी। सभी लोग एक-एक अन्न का दाना के लिए तरस रहे थे। तब लोगों की यह दशा मां पार्वती से देखी नहीं गई और अन्नपूर्णा रूप में अवतरित हुई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी कहा जाता है। कहा जाता है कि जिस जातक पर मां अन्नपूर्णा की कृपा होती हैं उनके घर में कभी अन्न धन की कमी नहीं होती है। साथ ही रसोई घर हमेशा अन्न से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- दिसंबर में किस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ तिथि और नियम
अन्नपूर्णा जयंती का क्या है महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी अन्नपूर्णा सारे पृथ्वीवासियों का भरण पोषण करती हैं। इसलिए जातक को अन्नपूर्णा जयंती के दिन रसोई घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। साथ ही रसोई घर को गंगाजल से शुद्धिकरण करनी चाहिए। यदि रसोई घर में चूल्हा, गैस या स्टोव है, तो उसे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अन्नपूर्णा जयंती के दिन रसोई घर में रखें चूल्हे पर कुमकुम, चावल, धूप-दीप और फूल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद चूल्हे के सामने दीपक भी जलाने चाहिए और मां अन्नपूर्णा के साथ भगवान शिव और मां पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की समस्या दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें- विष्णु पुराण से बताई गई है जीवन में सफल होने के 3 उपाय, अपनाकर हो जाएंगे खुशहाल
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
9 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines