Lucky Zodiac Signs: 27 अगस्त का दिन ज्योतिष संसार का एक बेहद अनुपम दिन साबित हो सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 22 अगस्त से सिंह राशि में गोचर करेंगे और इससे उनकी युति वहां बैठे सूर्य से होगी और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. लेकिन यह शुभ युति 27 अगस्त को पूर्ण युति में रूपांतरित हो जाएगी, जब बुध और सूर्य के बीच की दूरी 0° यानी शून्य होगी. इसे बुध-सूर्य पूर्ण युति या पूर्ण बुधादित्य योग भी कहते हैं. पंचांग के अनुसार, यह विलक्षण ज्योतिषीय घटना बृहस्पतिवार 27 अगस्त, 2026 की रात में 10 बजकर 31 मिनट पर घटित होगी.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह ज्योतिषीय ईवेंट रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले घटित हो रहा है, जो एक शुभ संकेत है कि समय पहले से बेहतर होने योग बन रहे हैं. सूर्य ग्रह आत्मविश्वास, नेतृत्व, सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़े हैं, जबकि बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, कम्युनिकेशन और व्यापार से संबंधित हैं. इस प्रकार इन दोनों ग्रहों की पूर्ण युति से बुद्धि और नेतृत्व का शानदार मेल बनेगा, जो जीवन के हर फील्ड पर गहरा प्रभाव डालेगा. इसके साथ ही, पूर्ण बुधादित्य योग की यह स्थिति बेहद प्रभावशाली है, क्योंकि सूर्य अपनी ही राशि ‘सिंह’ में होंगे और दूसरी ओर बुध 9 अगस्त से उत्तरमार्गी हैं, जो धनपति कुबेर की दिशा है. सूर्य-बुध की पूर्ण युति का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह काफी फलदायी साबित होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
पूर्ण बुधादित्य योग मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए यह पूर्ण बुधादित्य योग का समय करियर में नया मोड़ ला सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप साफ नजर आएगी. कोई जरूरी प्रोजेक्ट आपके हाथ में आ सकता है. जॉब में सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा. बिजनेस में नई डील या क्लाइंट से फायदा मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई प्रैक्टिकल आइडिया काम आ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी में बेहतर कॉन्फिडेंस मिलेगा. आप रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
पूर्ण बुधादित्य योग मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए पूर्ण बुधादित्य योग कम्युनिकेशन से जुड़े मामलों में फायदा देगा. आपकी बात लोगों तक तेजी से पहुंचेगी. जॉब में इंटरव्यू या मीटिंग का रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को नया क्लाइंट मिल सकता है. बिजनेस में रुकी बातचीत फिर शुरू होने के संकेत हैं. इनकम का कोई नया सोर्स तलाशने में सफलता मिल सकती है. लव रिलेशन में पुरानी गलतफहमी दूर होगी. दोस्तों और नेटवर्क से मिला कोई कनेक्शन आगे बड़ा फायदा दे सकता है. आप मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में जाकर उनके साथी बन सकते हैं.
पूर्ण बुधादित्य योग सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए यह योग सबसे खास रहने वाला है. सूर्य अपनी राशि में हैं और बुध का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा. करियर में अपनी पहचान बनाने का शानदार मौका मिल सकता है. जॉब में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में आपके फैसले तेजी से असर दिखा सकते हैं. पैसों से जुड़ा कोई अटका मामला आगे बढ़ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग बनेगी. सोशल सर्कल में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं. आप किसी वृद्ध आश्रम में जाकर भोजन सेवा में हाथ बंटाएंगे।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
पूर्ण बुधादित्य योग तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह समय प्रोफेशनल ग्रोथ के नए रास्ते खोल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी स्ट्रैटेजी की तारीफ हो सकती है. जॉब में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सपोर्ट मिल सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप से जुड़ा फैसला आपके लिए फायदेमंद रह सकता है. इनकम बढ़ाने के लिए नया प्रोजेक्ट या साइड इनकम का रास्ता मिल सकता है. लंबे समय से उलझा कोई प्रोफेशनल मसला सुलझ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ रोमांटिक बॉन्डिंग बढ़ेगी. फैमिली में आपकी किसी उपलब्धि से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप पड़ोसी के बच्चे को स्कूल पहुंचाने का जिम्मा उठाएंगे।
पूर्ण बुधादित्य योग धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए पूर्ण बुधादित्य योग भाग्य और आगे बढ़ने की नई राह दिखा सकता है. करियर में कोई बड़ा अवसर आपकी दिशा बदल सकता है. जॉब में नई भूमिका या दूसरे शहर से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को दूर के क्लाइंट से फायदा हो सकता है. कमाई बढ़ाने की कोशिशों में तेजी आएगी. किसी पुराने लक्ष्य को पूरा करने का सही मौका मिल सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा या किसी महत्वपूर्ण परीक्षा से जुड़ी सकारात्मक दिशा मिल सकती है. आप किसी अजनबी स्टूडेंट को कुछ कैश हेल्प करेंगे।
यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines