Lucky Zodiac Signs: 9 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन बुधवार है. इसके साथ ही यह दिन द्वितीय चातुर्मास का 17वां दिन भी है. बुधवार का यह दिन बेहद खास और पवित्र है, क्योंकि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा की मंगलमय दिवस मासिक शिवरात्रि है. इसके साथ ही इस दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र के संयोग को शिव और सिद्ध योग की शुभता और शक्ति भी प्राप्त हो रही है. इन सबसे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। जहां तक इस दिन के ग्रहीय व्यवस्था की बात है, इस दिन सूर्य सिंह राशि, चंद्रमा दिन के पहले भाग में कर्क राशि और बाद में सिंह राशि, बुध कन्या राशि, गुरु कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, मंगल मिथुन राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे.
पंचांग के अनुसार, इस दिन भी कल 8 सितंबर के समान अधिकांश राजयोग का व्याप्त रहेगा. पंच महापुरुष योग के तीन-तीन शक्तिशाली राजयोग यानी गुरु का हंस राजयोग, बुध का भद्र राजयोग और तुला का मालव्य राजयोग एक्टिव रहेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 9 सितंबर के ज्योतिषीय योग-संयोग से सभी 12 राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं
9 सितंबर के लिए मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए 9 सितंबर का दिन फायनेंशियल रूप से काफी लाभकारी साबित होने के योग दर्शा रहा है. किसी बड़ी डील के सम्पन्न होने से काफी धन की आमद संभव है. खानदानी जमीन का विवाद किसी रिश्तेदार की हेल्प से सुलझ सकता है. इस दिन कोई स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. ऑफिस के काम-काज में प्रगति होगी. अधिकारी शाबाशी दे सकते हैं. लव लाइफ की गलतफहमियां दूर होंगी.
यह भी पढ़ें: Hindu Dharma: भगवान को भोग लगाने के बाद कितनी देर में उठाना चाहिए प्रसाद? भूलकर भी न करें ये गलती
9 सितंबर के लिए मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के स्वामी बुध भद्र राजयोग बना रहे हैं, जिससे इस राशि के जातकों की लॉजिकल योग्यता कमाल की हो सकती है. सेल्स, ट्रेडिंग, शेयर, मीडिया से जुड़े लोग अचानक लाभ पा सकते हैं. अपने विवेक और तार्किक क्षमता के कारण आप बड़ी डील और सफलता पा सकते हैं. कारोबारी में नया मोड़ आएगा, जो धन की आमद तेज कर सकता है. फॅमिली मेम्बर से बान्डिंग स्ट्रॉन्ग होगी. किसे पुराने निवेश का बढ़िया रिटर्न मिल सकता है.
9 सितंबर के लिए कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए 9 सितंबर का दिन भाग्य को प्रभावित करने वाला सिद्ध हो सकता है. गुरु बृहस्पति इसी राशि में पंच महापुरुष का हंस राजयोग बना रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों के अधिकार बढ़ सकते हैं. बड़े सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है. शिक्षा से जुड़े लोग मान-सम्मान पा सकते हैं. स्टूडेंट लोगों की पढ़ाई-लिखाई में टीचर-मेंटर का पूरा हेल्प मिलेगा. परिवार के किसी निर्णय में आपकी भूमिका की तारीफ होगी.
यह भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में स्टाम्प पेपर पर मनोकामना लिख टांगते हैं भक्त, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं ये चीज
9 सितंबर के लिए कन्या राशिफल
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं, इस समय उनकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं और राजयोग बना रहे हैं. इसको आपको सीधा लाभ मिलने के योग हैं. कारोबार के कंपीटिशन में आप आगे रहेंगे. नई बिजनेस रणनीति से धन का प्रवाह तेज होगा. ऑफिस के रुके हुए काम आगे बढ़ने से छवि सुधरेगी. प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं. कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी में लगे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है. खानपान का ध्यान रखें। सेहत मजबूत बनी रहेगी.
9 सितंबर के लिए मकर राशिफल
9 सितंबर का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी खास और फलदायी साबित हो सकता है. करियर में आ रही रुकावट दूर हो सकती है. नौकरी बदलने के इच्छुक जातकों की मंशा पूरी हो सकती है. किसी बड़ी कंपनी का ऑफर मिल सकता है. इनकम के नई स्रोत खुलेंगे, जिससे धन की आमद बढ़ेगी. किसी को उधार दिया धन भी वापस मिल सकता है. लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: Mangal Sutra Rules: मंगलसूत्र के काले मोती क्यों माने जाते हैं खास? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
13 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines