Lucky Zodiac Signs: 3 सितंबर, 2026 को भादो माह कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। यह दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित हैं, जो ज्ञान, धन, विवाह और संतान के कारक और स्वामी ग्रह हैं। इसके साथ ही यह दिन दूसरे चातुर्मास का ग्यारहवां दिन है, जो शीतला सातम के साथ मासिक कार्तिगई व्रत का दिन है। इस दिन को रवि योग की शुभ शक्ति भी प्राप्त हो रही है। वहीं, इस दिन को कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का बल भी प्राप्त हो रहा है। इससे शुरू हुए नए कामों को बल मिलेगा। पुराना दिया हुआ धन वापस आ सकता है। इस दिन ग्रहों की चाल भी बेहद अनुकूल है।

3 सितंबर 2026 के विशेष ग्रह योग

इस दिन गुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। वहीं, चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह सिंह राशि में स्थित होकर बुधादित्य बनाएंगे। जबकि शुक्र ग्रह इस दिन अपनी स्व-राशि तुला रहेंगे। वे बेहद सुबह मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। मंगल ग्रह मिथुन राशि, गुरु कर्क राशि, शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इनके अलावा, राहु और केतु क्रमशः कुंभ राशि और सिंह राशि में स्थित रहेंगे। इस दिन विशेष ज्योतिषीय योग के प्रभाव यह दिन बेहद फलदायी बन गया है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यूं तो 3 सितंबर के ज्योतषीय योग-संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद फलदायी है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए इनकम के नए दरवाजे खुलेंगे और अटके काम भी शुरू होंगे?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में कभी खत्म न होने दें ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं कंगाली के दिन, जान लें बड़ा वास्तु नियम

3 सितंबर का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातक नेटवर्किंग में आगे रहते हैं, इस लिहाज यह दिन उनके लिए और भी अच्छा रहेगा। आप इस दिन नए अवसरों से लाभ उठाने में कामयाब होंगे। इस दिन ज्योतिषीय ऊर्जा से बिजनेस करने वालों को क्लाइंट से से अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब करने वाले जातकों को पुराने कॉन्टैक्ट से करियर में बड़ी हेल्प मिल सकती है। एक साथ कई ऑफर मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई अटका काम सुलझ सकता है। एक्स्ट्रा कमाई का नया रास्ता भी बन सकता है। रिलेशनशिप में रिश्ते की उलझन कम होगी। फैमिली सहयोग मिलने से धन लाभ का नया सोर्स सामने आएगा। मोबाईल पर अपनी स्क्रीन टाइम करें, ताकि तनाव और नींद न आने की समस्या दूर हो।

---विज्ञापन---

3 सितंबर का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों लिए 3 सितंबर 2026 के ग्रहों की आने वाले समय के लिए बेहद पाज़िटिव साबित हो सकती है। करियर में सकारात्मक टर्न आने के योग बन रहे हैं। गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जिससे आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। आप सोच समझ कर फैसले ले पाएंगे। वर्क प्लेस पर काम का प्रेशर बढ़ने पर आप काम को अच्छे स्किल से संभाल लेंगे। किसी एक्सपीरिएन्स व्यक्ति की सलाह से बिजनेस में लाभ होगा। फ्यूचर की कोई प्लानिंग बन सकती है। रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। इस दिन ओवरवर्क से बचें। थोड़ा फैमिली को समय दें।

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: 53 साल से यहां सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद सामने आई अनसुनी कहानी

---विज्ञापन---

3 सितंबर का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों लिए यह समय उनकी सोचने समझने की शक्ति को जगाने वाला साबित हो सकता है। एक तो सूर्य का असर होगा, दूसरे बुधादित्य योग से जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेगा। कम्युनिकेशन स्किल के साथ निर्णय में स्पष्टता बढ़ेगी। वर्क प्लेस कोई अटका सफल होने से खुशी मिलेगी। यह दिन बिजनेस लिए अच्छा रह सकता है। अनलाइन काम करने वालों की इनकम में इजाफा होगा। किसी फ्रेंड की सलाह से स्टूडेंट जातकों आगे का रास्ता दिखेगा। लव लाइफ आया कोई व्यवधान दूर हो सकता हैं। सेहत अच्छी रहेगी। फॅमिली का साथ मिलने से तनाव हावी नहीं होगा।

3 सितंबर का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों लिए यह समय न केवल पर्सनल ग्रोथ बल्कि इनकम के लिहाज से भी विशेष रहेगा। इस राशि में निर्मित मालव्य राजयोग काफी प्रभावकारी है। इससे जातकों की क्रिएटिविटी और मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलेंगे, जिससे धन की आमद तेज हॉग। ऑनलाइन काम करने वालों के लिए भी यह समय बढ़िया साबित होगा। कमाई का नए रास्ते खुल सकते हैं। लव रिलेशनशिप में पार्टनर से खुलकर बात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आराम भी बेहद जरूरी होगा, वरना तनाव का शिकार हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

3 सितंबर का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों लिए 3 सितंबर के ग्रहों के योग से कई काम बनेंगे, जो दूरगामी लाभ देंगे। अटके हुए काम भी दुबारा शुरू होंगे। प्रोफेशनल फ्रंट पर टीम वर्क से लाभ होगा। जॉब में सौंपा गया काम पूरा होने से खुशी होगी। कभी उधार दिया हुआ धन इस दिन वापस मिल सकता है। साथ ही इनकम को बढ़ाने का नया आइडिया भी मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस में नए कस्टमर मिलने से नेटवर्थ में बढ़ोतरी होगी। आज प्रोफेशनल और पर्सनल काम में बैलेंस रखना जरूरी होगा। फैमिली में किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। इस दिन के ज्योतिषीय योग से आगे की प्लानिंग के रास्ते दिख सकते हैं। टीम वर्क में काम करने से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: Mala Jap Rules: माला जप करते समय तर्जनी उंगली का प्रयोग है ‘वर्जित’, जानें हिन्दू धर्म में माला जप के 4 नियम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.