Lucky Zodiac Signs: 13 अगस्त, 2026 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन गुरुवार है. यह चातुर्मास का 20वां दिन है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन अमावस्या तिथि शाम के 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी. इस के बाद सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी. इस दिन को दो बेहद शक्तिशाली नक्षत्र शुभता प्रदान कर रहे हैं, ये हैं- अश्लेषा नक्षत्र और मघा नक्षत्र. 13 अगस्त पंचांग के संयोग बेहद खास हैं, क्योंकि इन दोनों शुभ नक्षत्रों को वरियान और पारिघ योग का शुभ संयोग प्राप्त हो रहा है. इस दिन चंद्रवास भी भगवान शिव और कुबेर के वास की दिशा उत्तर में होगा. इससे इस दिन का मूल्य बढ़ जा रहा है. साथ ही, ग्रहों की स्थिति भी बेहद अनुकूल प्रतीत होती है.

13 अगस्त, 2026 के खास ग्रह योग

13 अगस्त 2026 को कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु एक साथ रहेंगे. इससे त्रिग्रही योग बनेगा. इसी वजह से बुधादित्य योग और गुरु आदित्य योग भी बन रहे हैं. ये दोनों शुभ योग बेहद फलदायी माने जाते हैं. वहीं चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे. मंगल मिथुन, केतु सिंह, शुक्र कन्या, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रहों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 5 राशियों के लिए दिन ज्यादा फायदेमंद रह सकता है. इनकी कमाई बढ़ सकती है. कोई नया इनकम सोर्स मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी के पुराने मामले में भी राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए कमाई के ने मौके बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

13 अगस्त का मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज करियर में नई हलचल दिख सकती है. कोई पुराना संपर्क अचानक काम आ सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. वर्क प्लेस पर आपकी प्लानिंग की तारीफ होगी. बिजनेस में दूर के शहर या ऑनलाइन बाजार से फायदा मिल सकता है. कमाई का नया सोर्स बनाने की कोशिश रंग ला सकती है. अटका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद बन सकती है. किसी कानूनी या कागजी मामले में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा. स्टूडेंट्स को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. फैमिली में किसी पुराने मतभेद को खत्म करने का मौका मिलेगा. दोस्तों के बीच आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. किसी जरूरतमंद को भोजन या जरूरी सामान देने से मन में संतुष्टि आएगी. आज अपनी बात पर अड़ने के बजाय सामने वाले को भी सुनें.

यह भी पढ़ें: Panchmukhi Hanuman Photo Vastu: पंचमुखी हनुमान जी की फोटो बदल देती है घर की ऊर्जा, जानें लगाने के सही वास्तु नियम और दिशा

---विज्ञापन---

13 अगस्त का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी एक्टिव रहेगा. सूर्य, बुध और गुरु आपकी राशि में हैं. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. काम में आपकी बात सुनी जाएगी. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वर्क प्लेस पर कोई जरूरी फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. बिजनेस में नया ग्राहक जुड़ सकता है. कमाई बढ़ाने का कोई नया रास्ता दिख सकता है. अटका पेमेंट मिलने की उम्मीद है. कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत की खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बेहतर रहेगा. लव रिलेशन में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. फैमिली में आपकी मौजूदगी माहौल बेहतर करेगी. आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको मन की खुशी मिलेगी. बस भावनाओं में आकर कोई बड़ा खर्च न करें.

13 अगस्त का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज मौके अचानक सामने आ सकते हैं. चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे. इससे फैसले लेने का आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में कोई नया संपर्क काम आ सकता है. जॉब में इंटरव्यू या बातचीत का अच्छा नतीजा मिल सकता है. बिजनेस में नई डील की शुरुआत हो सकती है. कमाई का कोई अतिरिक्त रास्ता खुल सकता है. पुराने आर्थिक विवाद को सुलझाने की कोशिश सफल हो सकती है. स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ कोई जरूरी बात साफ होगी. फैमिली में किसी सदस्य की सलाह आपके काम आएगी. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ सकती है. किसी सामाजिक काम में हिस्सा लेने से मन को संतोष मिलेगा. हालांकि, गुस्से में जवाब देने से बचें. आज आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका धैर्य रहेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता

13 अगस्त का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज पैसे और काम दोनों पर ध्यान रहेगा. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया मिल सकता है. जॉब में आपकी मेहनत का असर दिखेगा. कोई सीनियर आपके काम की तारीफ कर सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सही जानकारी मिल सकती है. बिजनेस में पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. किसी रुके हुए सौदे को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला धीरे-धीरे सुलझ सकता है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई का नया तरीका फायदा देगा. लव रिलेशन में छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है. बात बढ़ाने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा. लाइफ पार्टनर के साथ खर्च और भविष्य की प्लानिंग पर चर्चा हो सकती है. घर की कोई जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी. किसी बीमार या जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करने से भीतर से अच्छा महसूस होगा. जल्दबाजी में निवेश करने से बचें.

---विज्ञापन---

13 अगस्त का मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज मेहनत को दिशा देने वाला दिन रहेगा. करियर में कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. जॉब में नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है. सीनियर्स के साथ बातचीत से फायदा होगा. बिजनेस में सही सलाह मिलने से बड़ा फैसला आसान होगा. कमाई को लेकर कोई नया प्लान बन सकता है. पुराने बकाये की वसूली के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं. कोर्ट-कचहरी या कागजी अड़चन में राहत की उम्मीद है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बेहतर फोकस मिलेगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भरोसा मजबूत होगा. फैमिली में किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है. बाहर से मिलने वाली किसी सलाह को तुरंत खारिज न करें. किसी सामाजिक या वेलफेयर काम से जुड़ना आपको भीतर से खुशी देगा. आज अपनी ऊर्जा सही जगह लगाएं. बेवजह की चिंता छोड़कर जरूरी काम पूरे करें.

यह भी पढ़ें: Numerology: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा न्यूमरोलॉजी , जानिए पैसों का तनाव कम करने के अंक ज्योतिष उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.