हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 12 सितंबर के ग्रह योग से इन 5 राशियों के करियर-कारोबार में हो सकता है धन लाभ, अटके काम होंगे पूरे

Lucky Zodiac Signs: 12 सितंबर, 2026 को हंस, भद्र और मालव्य जैसे पंच महापुरुष राजयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद शुभ और फलदायी है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
12 सितंबर को 3-3 पंच महापुरुष राजयोग बन रहे हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 12 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार, इस तिथि को त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसके साथ ही, इस दिन द्वितीय चातुर्मास का 20वां दिन है. इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त नक्षत्र के संयोग को शुभ योग के साथ शुक्ल योग की शुभता मिल रही है. इससे इस दिन को एक डिफरेंट ऊर्जा मिल रही है. जहां तक इस दिन के ग्रहों के सिस्टम की बात है, तो इस 12 सितंबर की खगोलीय व्यवस्था में सूर्य सिंह, चंद्रमा कन्या, बुध भी कन्या, गुरु कर्क, शुक्र तुला, मंगल मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.

12 सितंबर को ग्रहों की इस व्यवस्था से कुछ प्रभावशाली योग बन रहे हैं. इस दिन पंच महापुरुष योग के 3-3 राजयोग एक्टिव हैं- गुरु का हंस राजयोग, बुध का भद्र राजयोग और शुक्र का मालव्य राजयोग. साथ ही सिंह राशि में त्रिग्रही योग बना है और गुरु-शनि नवपंचम बना रहे हैं. वहीं, कला और सुनाफा योग भी बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 12 सितंबर के इन खास योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए ये ज्योतिषीय योग बेहद लाभकारी साबित होंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

12 सितंबर का मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए 12 सितंबर का दिन उपयोगी और लाभ देने वाला साबित हो सकता है. समुचित प्रयास से तरक्की के रास्ते खुल सकते है. नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलने के चांस हैं. अपर मैनेजमेंट आपकी बात से इम्प्रेस होगी. सक्रिय विरोधियों की हार होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. लाइफ पार्टनर की हेल्प मिलेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Varaha Jayanti 2026: वराह जयंती कब है? भगवान विष्णु ने क्यों लिया जंगली सूअर का अवतार? जानें महत्व और पूजा विधि

12 सितंबर का मिथुन राशिफल

12 सितंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उम्मीद से बेहतर साबित हो सकता है. व्यापारियों को लाभ होगा. आपकी सटीक निर्णय क्षमता से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. निवेश से बड़ा मुनाफा होगा. आर्थिक मजबूती आएगी. पारिवारिक सुख बढ़ेगा. घर का माहौल शांतिपूर्ण लेकिन उत्सव वाला रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ संतान सुख प्राप्त होगा.

विज्ञापन

12 सितंबर का सिंह राशिफल

12 सितंबर को सिंह राशिवालों का आत्मविश्वास एक नए लेवल पर रह सकता है. आपकी पर्सनैलिटी निखरेगी और आपका तेज बढ़ेगा. समाज या वर्क प्लेस पर एक नई पहचान बन सकती है. इससे आपके कई काम एक साथ सध सकते हैं. अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है. कोर्ट के फैसले आपके हक में आ सकते हैं. जॉब में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सितंबर में किसे मिलेगा धोखा, किससे रहें सावधान? पं. सुरेश पांडेय से जानें राशि के अनुसार उपाय

विज्ञापन

12 सितंबर का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए 12 सितंबर का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का दिन साबित हो सकता है. हालांकि शारीरिक थकान अत्यधिक रहेगी. समय शॉपिंग में बीतेगा. ऐशो-आराम की चीजें पर्चेज कर सकते हैं. नई गाड़ी भी बुक कर सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए रिश्ते के ऑफर आ सकते हैं. फैशन और मीडिया से जुड़े लोग कोई अच्छी अचीवमेंट हासिल कर सकते हैं.

12 सितंबर का धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए 12 सितबर की तारीख यादगार रह सकती है. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. यह दिन भाग्योदय का हो सकता है. यात्रा के योग हैं, जो कारोबारी और शैक्षणिक दोनों हो सकती है. स्टूडेंट जातकों को विदेश से ऑफर आ सकते हैं. फॅमिली के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. मानसिक क्षमता बेहद मजबूत रहेगी. आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chaurchan Puja 2026: गणेश चतुर्थी पर मिथिला के पर्व ‘चौरचन’ का संयोग, जानें महत्व और चंद्र अर्घ्य का समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola