Lucky Gemstones: जीवन में कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद चीजें बीच में ही रुक जाती हैं. काम बनते-बनते रुक जाते हैं और टैलेंट होने के बावजूद भी परिणाम सही नहीं मिलते हैं. ज्यादातर ऐसा कमजोर कम्यूनिकेशन स्किल्स की वजह से होता है. क्योंकि आधी समस्याएं बातचीत से ही हल हो जाती हैं. यही कारण है कि पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन में सही संवाद और स्पष्ट वाणी बहुत जरूरी है. अगर आप अपने विचार को सही ढंग से पेश नहीं कर पाते हैं, तो अवसर भी हाथ से निकल जाते हैं. आइए रत्न शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि किस विशेष रत्न को पहनने से कमजोर कम्यूनिकेशन स्किल सुधरती है, इसे कौन पहन सकते हैं और इसके और क्या फायदे हैं?
कम्यूनिकेशन बढ़ाने वाला रत्न
रत्नशास्त्र में पन्ना (एमरेल्ड) को अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स बढ़ाने वाला माना गया है. यह रत्न बुध ग्रह से जुड़ा है. बुध ग्रह बुद्धि और साफ वाणी देता है. जब पन्ना पहना जाता है, तो आत्मविश्वास बढ़ता है और बात करने में स्पष्टता आती है.
पन्ना पहनने से दिमाग तेज होता है और आप अपने विचारों को आसानी से व्यक्त कर पाते हैं. बातचीत में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ सुनने और समझने की क्षमता भी सुधरती है.
किन लोगों के लिए है फायदेमंद?
शास्त्र के अनुसार पन्ना रचनात्मक और संवाद-आधारित क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा लाभ देता है. अगर आप राइटिंग, टीचिंग, मीडिया, सेल्स या किसी क्रीएटिव फील्ड में हैं, तो यह रत्न आपके लिए उपयुक्त है. राशियों की बात करें तो मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए पन्ना बेहद लाभकारी माना गया है. इसके अलावा वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को भी पन्ना पहनने से फायदे मिलते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
जब भी कोई रत्न धारण करना हो, तो अपने ज्योतिषी से कुंडली दिखाकर ही फैसला करें. रत्न की गुणवत्ता, साइज और धारण करने का तरीका सही होना जरूरी है. सही दिशा और उपाय अपनाने पर ही पन्ना अपने असर दिखाता है. इस के फायदे और असर इस प्रकार हैं:
– बातचीत में स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ता है
– मानसिक तनाव कम होता है
– निर्णय लेने और सोचने की क्षमता सुधरती है
– प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में सुधार आता है
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।