Zodiac Signs: 28 जनवरी को 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा धन और मान-सम्मान!

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से 5 राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। शुक्र देव की 5 राशियों पर खास मेहरबानी होने वाली है। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

On 28 January 2025 luck of 5 zodiac signs will shine, wealth and respect will increase

28 जनवरी को भाग्यशाली राशियां

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव देखने को मिलता है। 28 जनवरी को धन-वैभव के देवता शुक्र, राशि परिवर्तन करेंगे। 28 जनवरी, मंगलवार को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर गुरु की राशि मीन में शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है। शुक्र देव की 5 राशियों पर खास मेहरबानी रहेगी। धन वृद्धि के साथ समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। 5 राशियों का बंद किस्मत का ताला खुल सकेगा। आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन

Mithun Rashi

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए 28 जनवरी का दिन बहुत अच्छा रहेगा। हर कार्य में वृद्धि होगी। विवाह की बात चल सकती है। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े सभी कार्य पूरे होंगे। बिना सोचे समझे कोई फैसला न लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। शुक्र देव की आप पर खास मेहरबानी होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

Singh Rashi

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए 28 जनवरी 2025 का दिन उत्तम रहेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है जिससे पूरे दिन मन में एक अलग खुशी रहेगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़ा लाभ होगा जो संपत्ति को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। समय पहले से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा।

tula rashi

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए 28 जनवरी का दिन शुभ रहेगा। कारोबारी के लिए समय पहले से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है या बात चल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। सभी तरह की चिंता दूर होगी। मन पहले से अधिक खुश रहेगा। सफलता पाने के नए अवसर मिलेंगे।

Dhanu Rashi

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए 28 जनवरी का दिन लाभकारी रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। गुस्से पर काबू रखेंगे तो वाद-विवाद से खास दूरी बनी रहेगी। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में लाभ होगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शुक्र की मेहरबानी से सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी।

विज्ञापन

Kumbh Rashi

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए 28 जनवरी का दिन शुभ रहेगा। ऐश्वर्य, धन, आकर्षण, प्रेम, सौभाग्य और वैभव के कारक ग्रह शुक्र की खास मेहरबानी इस राशि के लोगों पर होने वाली है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आनंद आप उठा सकेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ