Love Rashifal: विष्कुम्भ योग का 5 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, टूट सकता है रिश्ता!

Love Rashifal 9 February 2025: विष्कुम्भ योग का अशुभ प्रभाव रविवार को कुछ राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा, जिसके कारण उनका मूड खराब रहेगा। चलिए जानते हैं रविवार को विष्कुम्भ योग का अशुभ प्रभाव किन-किन राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। साथ ही आपको 9 फरवरी 2025 का अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

Love Rashifal 9 February 2025

लव राशिफल 9 फरवरी 2025

Love Rashifal 9 February 2025: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक योग के शुभ और अशुभ प्रभाव के बारे में बताया गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 9 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही विष्कुम्भ योग बन रहा है। ये एक अशुभ योग है, जिसका राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रविवार को विष्कुम्भ योग के नकारात्मक प्रभाव के कारण कुछ राशियों के प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। यदि जातकों ने सोच-समझकर फैसले नहीं लिए, तो उनका रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट भी सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि रविवार का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 9 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा लोगों को अपने प्रिय के साथ कुछ खास पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे दिन यादगार रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में रविवार को सच्चे प्यार का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

अपने प्रिय के साथ कुछ नए और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जिन लोगों को अभी तक अपना सोलमेट नहीं मिला है, उन्हें रविवार को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए साथी संग समय बिताएं और उनसे दिल खोलकर बात करें। इसके अलावा डेट पर जाना भी रविवार को अच्छा रहेगा। हालांकि सिंगल लोगों को प्रेम के मामले में सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

रविवार को शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। इसके अलावा मूवी देखने जाने का प्लान भी बन सकता है। हालांकि सिंगल लोगों को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी संग वक्त बिताएं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें जल्द अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

प्यार के मामले में 9 फरवरी 2025 का दिन शादीशुदा कपल के लिए यादगार रहने वाला है। डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें इस समय उनका सोलमेट नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

प्रिय के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। यदि अपने प्यार और समझदारी से इन मतभेदों को दूर करेंगे, तो शाम तक परिस्थिति ठीक हो जाएगी। सिंगल लोगों को उनका प्रेम रविवार को नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

विष्कुम्भ योग के अशुभ प्रभाव के कारण शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में परेशानियां आएंगी। ज्यादा चिंता करने के कारण सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में रविवार को शाम तक प्रेम का आगमन नहीं होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच परेशानियां बनी रहेंगी। किसी फालतू बात पर लड़ाई होने की संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में रविवार का दिन खत्म होने से पहले प्यार का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मकर राशि

कपल्स के बीच मनमुटाव पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगे। यदि रविवार को साथी संग आपका कहीं बाहर जाने का प्लान था, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। प्यार के मामले में सिंगल लोगों को सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कुंभ राशि

जो जातक रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनका रविवार को साथी संग झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

किसी अनजान व्यक्ति के कारण कपल के बीच परेशानियां उतपन्न होंगी। खासतौर पर शाम के समय साथी और पिता से झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनकी रविवार को शादी तय हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ