Love Rashifal: साध्य-सिद्ध योग से 5 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार, दूर होंगी गलतफहमियां!

Love Rashifal 8 January 2025: प्यार और रोमांस के मामले में बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं, यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं तो इसके लिए पढ़ें 8 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 8 January 2025

लव राशिफल 8 जनवरी 2025

Love Rashifal 8 January 2025: ज्योतिष में प्रत्येक योग का खास महत्व है। जब भी किसी योग का निर्माण होता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 8 जनवरी 2025 को पौष माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही सिद्ध और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में बताया गया है कि इन दोनों योग का शुभ प्रभाव ज्यादातर राशियों पर पड़ता है। चलिए जानते हैं बुधवार को किन-किन राशियों की लव लाइफ पर साध्य-सिद्ध योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा जातक लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा स्टेप इस समय न उठाएं। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके प्रेम जीवन में बरकरार सुख-शांति भंग हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा जातकों का दिन रोमांचक रहेगा। यदि आप किसी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हो, तो बुधवार का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

सिंगल लोगों की लाइफ में प्रेम का आगमन होगा। लेकिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में जातकों की लव लाइफ बोरिंग रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कर्क राशि

किसी अनजान व्यक्ति के कारण शादीशुदा कपल की लड़ाई हो सकती है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो बुधवार को आपकी अपने साथी से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

गलतफहमी के कारण कपल के बीच मन-मुटाव हो सकते हैं। खासतौर पर बुधवार को आपको धैर्य और अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ मजाक करने से बचें। नहीं तो आपके कुछ शब्दों के कारण उनका दिल दुख सकता है। प्यार के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

पति-पत्नी के रिश्ते में आ रही परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे, तो अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में आई गलतफहमियां दूर होंगी।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

पति-पत्नी के रिश्ते में आई गलतफहमियां दूर होंगी। कहीं बाहर जाने का भी प्लान बन सकता है। हाल ही में जिन लोगों का दिल टूटा है, उनके जीवन में एक बार फिर प्यार का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

धनु राशि

गलतफहमियों के कारण शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आने की संभावना है। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी संग चल रहा विवाद खत्म होगा और घूमने जाने का प्लान बनेगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मकर राशि

हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है या जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनके संबंध में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा। उम्मीद है कि बुधवार का पूरा दिन आप अपने साथी के साथ व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दोपहर तक का समय सामान्य रहेगा। लेकिन उसके बाद आपकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी कुंडली में विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मीन राशि

यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो बुधवार का दिन आपके लिए खास है। उम्मीद है कि पूरा दिन आप अपने साथी के साथ रहेंगे। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है या होने वाली है, उनका दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ