Love Rashifal: वैधृति योग बढ़ाएगा इन 3 राशियों की लव लाइफ में टेंशन, रिश्ते में आएगी दरार!

Love Rashifal 8 february 2025: ग्रह गोचर के प्रभाव से शनिवार को बनने वाला वैधृति योग आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें 8 फरवरी 2025, दिन शनिवार का लव राशिफल।

Love Rashifal 8 february 2025

लव राशिफल 8 फरवरी 2025

Love Rashifal 8 february 2025: ज्योतिष शास्त्र में वैधृति योग का खास महत्व है, जिसका निर्माण तब होता है, जब चंद्रमा अपने क्षीण चरण में होता है। इस योग को शुभ नहीं माना जाता है, जिसका आमतौर पर राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही वैधृति योग बन रहा है। चलिए जानते हैं आपके प्रेम जीवन पर वैधृति योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा या नहीं। साथ ही 12 राशियों के जातकों को अपने शुभ अंक और रंग के बारे में भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

प्रेम जीवन में संतुलन कायम रहेगा। सोच-समझकर साथी से बात करेंगे, तो स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वैलेंटाइन डे से पहले शनिवार को उन्हें उनका सच्चा प्रेम मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

प्यार के मामले में 8 फरवरी का दिन शादीशुदा जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पुरानी बातों पर एक बार फिर साथी से लड़ाई हो सकती है। वैलेंटाइन डे से पहले सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

सिंगल जातकों को उनका क्रश प्रपोज कर सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, वो शनिवार का पूरा दिन साथी के साथ बिताएंगे। इससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आएगी, जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका शाम के समय क्रश से झगड़ा हो सकता है। इस वजह से उनका मूड पूरे दिन खराब रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

सिंह राशि

वैलेंटाइन डे से पहले शनिवार को शादीशुदा कपल तीन से चार दिन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। अकेले में साथी संग वक्त बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्यार शनिवार को नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

प्यार के मामले में 8 फरवरी का दिन सिंगल लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस समय सोलमेट से मुलाकात नहीं हो पाएगी। वैधृति योग के अशुभ प्रभाव के कारण कपल के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण मूड पूरे दिन ऑफ रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

तुला राशि

सिंगल जातकों को शनिवार को भी सोलमेट का इंतजार करना पड़ेगा। इस समय कुंडली में विवाह का योग नहीं है। वहीं जो लोग विवाहित हैं या जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके प्रेम जीवन पर वैधृति योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। शनिवार को साथी से बात करते समय शब्दों पर खास ध्यान दें। नहीं तो झगड़ा होगा।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

शनिवार का दिन शादीशुदा जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पुरानी बातों पर एक बार फिर साथी से लड़ाई हो सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपने प्यार के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा कपल के बीच चल रही परेशानियां दूर नहीं होंगी, बल्कि मन-मुटाव पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगे। वहीं जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उनके रिश्ते में भी दरार आने की संभावना है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मकर राशि

अगर आप शादीशुदा हैं, तो शनिवार को आपके प्रेम संबंध में दरार आने की संभावना है। किसी फालतू बात पर साथी से लड़ाई हो सकती है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका ब्रेकअप हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कुंभ राशि

जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान अचानक कैंसिल हो सकता है। इस वजह से वो पूरे दिन परेशान रहेंगे। शादीशुदा कपल का दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मीन राशि

कपल्स का कैंडल लाइट डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। साथ में वक्त बिताने से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ