वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 7 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। ज्योतिष दृष्टि से 7 अप्रैल का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन धृति और शूल योग का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों में इन दोनों योग का खास महत्व है, जिसका 12 राशियों के जीवन पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि सोमवार को धृति-शूल योग का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 7 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
कपल के लिए ये दिन प्यार के मामले में अनुकूल रहने वाला है। लेकिन सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं और लंबे समय से उनके घरवाले उनकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज सोमवार को पूरी होगी।
शुभ रंग- हरा
वृषभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पूरे दिन अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। नहीं तो साथी से अनबन होगी। सिंगल जातकों का ये दिन घरवालों के साथ व्यतीत होगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है या जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उनकी लाइफ पर धृति और शूल योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। प्रेमी से लड़ाई होगी, जिसका असर सेहत पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक- 20
कर्क राशि
धृति-शूल योग का अशुभ प्रभाव कपल के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी से बहस होगी, जिसके कारण मूड खराब रहेगा। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 7
सिंह राशि
जिन लोगों का विवाह हो चुका है वो अपने साथी के साथ सुनहरे पल बिताएंगे, जिससे उन्हें खुशी का अहसास होगा। धृति-शूल योग के प्रभाव से सिंगल जातकों की मुलाकात उनके सोलमेट से हो सकती है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 22
कन्या राशि
जिन जातकों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनके ऊपर धृति-शूल योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। उम्मीद है कि सोमवार को आपका रिश्ता पक्का होगा। प्यार के मामले में ये दिन कपल के हित में नहीं रहने वाला है। घरवालों से पुरानी बात को लेकर बहस होगी।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 18
तुला राशि
सिंगल जातक क्रश से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। विवाहित जातक मित्रों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, जिसके कारण साथी से बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा। सोलमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाया था, तो वो भी कैंसिल हो सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 26
वृश्चिक राशि
रविवार को यदि आपका अपने साथी और घरवालों से झगड़ा हुआ था, तो एक बार फिर उनके साथ अनबन होने की संभावना है। यदि आपने अपने शब्दों पर काबू नहीं किया, तो आपका साथी आपसे अलग होने की बात भी कह सकता है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 19
धनु राशि
सोमवार को आपका अपने साथी से झगड़ा हो सकता है। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें और किसी की भी बातों में न आएं। सिंगल लोग ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिताएंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 12
मकर राशि
धृति-शूल योग के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल जातकों को उनका सोलमेट मिल सकता है। कपल के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। शाम बाद घर में मेहमान आ सकते हैं, जिसके चक्कर में आप व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
कपल की लाइफ में किसी बाहरी इंसान के कारण परेशानियां बढ़ेंगी। यदि इस समय आपने अपने साथी को भावनात्मक सहारा नहीं दिया, तो धीरे-धीरे आपका रिश्ता कमजोर होता चला जाएगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 27
मीन राशि
सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त से प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो इसके लिए सोमवार का दिन शुभ है। कपल की लाइफ में खुशियों का आगमन होगा और जीवनसाथी संग रिश्ता गहरा होगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 22
ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
7 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
15 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines