Love Rashifal: सुकर्मा योग से बढ़ेंगी 5 राशियों की लव लाइफ में परेशानियां, 1 का पक्का होगा रिश्ता!

Love Rashifal 5 November 2024: ग्रहों के गोचर से आज सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला असर 12 राशियों की लव लाइफ पर होगा। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि आज का दिन प्यार के लिहाज से आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 5 नवंबर 2024 का लव राशिफल।

Love Rashifal 5 November 2024

लव राशिफल 5 नवंबर 2024

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी, जिसकी वजह से मेष राशि के जातकों की सेहत खराब भी हो सकती है। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, उनकी शादी होने में भी परेशानी आएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

वृषभ राशि

जिन लोगों ने लव मैरिज की है, उनका पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। यदि आप इस रिश्ते के लिए हां करते हैं, तो भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन भी तनावपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

अगर आप रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस बारे में फिलहाल पार्टनर से बात करना सही नहीं रहेगा। शादीशुदा कपल के बीच घरवालों को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन आपका बहुत बढ़िया नहीं रहेगा। पार्टनर से लड़ाई होने के कारण पूरे दिन सिर दर्द बना रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच भी किसी तीसरे व्यक्ति के आने के योग बन रहे हैं, जिससे परेशानियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंगल जातक यदि किसी को पसंद करते हैं और उन्हें अपने प्यार के बारे में आज बताने जा रहे हैं, तो फिलहाल अपनी भावनाओं के बारे में बताने का सही समय नहीं आया है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच मतभेद बढ़ेंगे, जिसकी वजह से सेहत भी खराब हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कन्या राशि

सिंगल जातकों के लिए यदि कोई रिश्ता आया है, तो आज माता-पिता आपका विवाह उनसे तय कर सकते हैं। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रहा मनमुटाव कम होगा और पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर मूवी डेट पर जाने का प्लान कैंसिल कर सकता है, जिसके कारण कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के बीच भी तनाव की स्थिति बनी रहेगी। फालतू की बात पर झगड़ा होने की संभावना है।

शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच यदि गलतफहमी उत्पन्न हो रही है, तो उस बारे में पार्टनर से बात करने का प्रयास करें। अन्यथा आपका रिश्ता टूट सकता है। शादीशुदा कपल के बीच भी परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए आज का दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। साथ में समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मकर राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, आज दोपहर बाद उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन प्यार के मामले में कुछ दिनों के मुकाबले मिलाजुला रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल मूवी डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा कपल का भी कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता जल्द आ सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

देवी-देवताओं के विशेष आशीर्वाद से अविवाहित जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच परिस्थिति अनुकूल रहेगी। कुछ बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ