Love Rashifal: ध्रुव योग से 3 राशियों के रिश्ते में आएगी मजबूती, कपल के बीच बढ़ेगा प्यार!

Love Rashifal 30 December 2024: सोमवार का दिन प्रेम के मामले में 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा और इस दिन को वो कैसे अपने सोलमेट के लिए यादगार बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 30 दिसंबर का लव राशिफल। साथ ही सभी राशियों को अपना लकी रंग और अंक भी पता चल सकेगा।

Love Rashifal 30 December 2024

लव राशिफल 30 दिसंबर 2024

Love Rashifal 30 December 2024: ज्योतिष में ध्रुव योग का खास महत्व है। जब-जब ध्रुव योग का निर्माण होता है, तो उसका शुभ प्रभाव कई राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर 2024, दिन सोमवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही लाभकारी ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है, जिसका कई राशियों की लव लाइफ पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि सोमवार का दिन आपका रोमांटिक रहने वाला है या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 30 दिसंबर का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा जातक अपने पार्टनर के साथ एक हफ्ते के लिए वेकेशन पर जा सकते हैं। साथ में समय बिताने से कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के संबंध पार्टनर के साथ पूरे दिन अच्छे रहेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए सोमवार का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। किसी बेकार की बात पर कपल के बीच अनबन होने की संभावना है, जिसके कारण वेकेशन पर जाने का प्लान भी कैंसिल हो जाएगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

शादीशुदा जातकों की यदि पिछले दिनों साथी से लड़ाई हुई थी, तो उस बारे में सोलमेट से बात करें। बातों को अनदेखा करने से आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। वहीं जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनकी सोमवार को दोपहर से पहले साथी से मुलाकात हो सकती है। उम्मीद है कि शाम का समय आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कर्क राशि

हाल ही में जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आए हैं, वो पार्टनर के साथ आनंददायक पल व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातक साथी संग अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वो अपने साथी के साथ हंसी-खुशी के पल व्यतीत करेंगे। शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। शाम से पहले डिनर डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। उम्मीद है कि पूरा दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

तुला राशि

यदि आपके पिता जी आपके लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो सोमवार को उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने की संभावना है, जिससे रिश्ते में दरार आएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सोमवार का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। पूरा दिन रोजाना की तरह सामान्य रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जल्द उनके क्रश से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

धनु राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। इससे कपल के बीच प्यार का स्तर बढ़ेगा। सिंगल जातकों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मकर राशि

वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम संबंध में खुशियां बरकरार रहेंगी। सोलमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनकी दिन खत्म होने से पहले किसी स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मीन राशि

शादीशुदा जातकों के रिश्ते में पहले के मुकाबले अधिक मजबूती आएगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए सोमवार का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। संभावना है कि आपका साथी आपसे विवाह करने की बात कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ