Love Rashifal: शूल योग से 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, 1 का टूट सकता है रिश्ता!

Love Rashifal 28 December 2024: प्यार के मामले में शनिवार का दिन सिंगल व मैरिड कपल के लिए कैसा रहेगा और इस दिन वो कैसे अपने लिए खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 28 दिसंबर का लव राशिफल। 

Love Rashifal 28 December 2024

लव राशिफल 28 दिसंबर 2024

Love Rashifal 28 December 2024: ज्योतिष में शूल योग का खास महत्व है, जिसका मिलाजुला प्रभाव समय-समय पर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही शूल योग का संयोग बन रहा है।

विज्ञापन

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस योग का आपकी लव लाइफ पर शुभ प्रभाव पड़ेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 28 दिसंबर का लव राशिफल। साथ ही 12 राशियों के जातकों को शनिवार के दिन का अपना लकी कलर और शुभ अंक भी पता चलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

प्यार के मामले में शादीशुदा जातकों का दिन सुखद रहने वाला है। सोलमेट के साथ सुनहरे पल व्यतीत करने से मूड अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में चल रही परेशानियां जल्द समाप्त होंगी। सिंगल लोगों के लिए जल्द शादी का रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो ये समय आपके हित में रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा रोमांटिक पल बिताएंगे। वहीं जो लोग मैरिड हैं, उनके लिए शनिवार का दिन नई खुशियां लेकर आएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में चल रही परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। यदि आपने अपनी गुस्से करनी की आदत पर ध्यान नहीं दिया, तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

शनिवार को कर्क राशि के जातकों का पार्टनर उन्हें डेट पर ले जाकर कोई सरप्राइज दे सकता है। ये वो ही सरप्राइज होगा, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। सिंगल जातकों के विवाह होने में आ रही परेशानियां जल्द समाप्त होंगी। किसी अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनके रिश्ते में दरार आ सकती है। यदि आपने अपने रिश्ते पर खास ध्यान नहीं दिया, तो रिश्ता टूट भी सकता है। इसके अलावा मैरिड कपल के लिए भी शनिवार का दिन बेहद खास नहीं रहने वाला है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पहले के मुकाबले ज्यादा धैर्यवान और सहनशील रहने की जरूरत है। नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। इसके अलावा कपल के बीच लड़ाई होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

तुला राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने रिश्ते को लेकर सतर्क हो जाएं और साथी संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। नहीं तो कपल के बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी। किसी पुराने दोस्त के बेटे से सिंगल जातकों के माता-पिता उनका रिश्ता तय कर सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों की मैरिड लाइफ में बरकरार खुशियां जल्द समाप्त होने वाली हैं। किसी अनजान व्यक्ति के कारण आप दोनों की लड़ाई हो सकती है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका भी सोलमेट से झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

धनु राशि

लव रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आपने अपने टूटते रिश्ते पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, तो जल्द आप दोनों अलग भी हो सकते हैं। सिंगल लोगों की कुंडली में विवाह का योग कुछ दिनों तक नहीं है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मकर राशि

विवाहित कपल के बीच परेशानियां बनी रहेंगी, जिसके कारण सिर दर्द की समस्या का सामना मकर राशि के लोगों को करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनका दिन सामान्य रहेगा। शनिवार को रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में फिलहाल प्यार के आगमन होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन सोलमेट के साथ अच्छा व्यतीत होगा। शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से मीन राशि के जातकों का मूड खराब रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ