Love Rashifal 24 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शुक्र की नकारात्मक व कमजोर स्थिति के कारण व्यक्ति को प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं शुक्र की सकारात्मक स्थिति की वजह से प्रेम जीवन में समस्याएं कम आती हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि प्रेम संबंधों के मामले में 24 जुलाई का दिन आपका कैसा रहेगा, तो उसके लिए पढ़ें कल का राशिफल और जाने अपना शुभ अंक और रंग।
मेष राशि
शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। इसी के साथ वह हर काम में आपका समर्थन करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को उनका पार्टनर कोई खुशखबरी दे सकता है।
वृषभ राशि
शादीशुदा लोगों से उनका पार्टनर किसी बात पर नाराज हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ वक्त व्यतीत करने का प्रयास करें। इससे आप दोनों के बीच आया मनमुटाव कम होगा।
मिथुन राशि
विवाहित लोगों की पार्टनर से बहस होने की संभावना है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ समय व्यक्ति करके अच्छा महसूस होगा।
कर्क राशि
विवाहित लोगों का पार्टनर उनके वैवाहिक जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकता है, जिसके कारण मानसिक रूप से आप चिंतित रहेंगे। जो लोग सिंगल हैं, वह क्रश के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि
शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ यादगर पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि
शादीशुदा लोग जीवनसाथी की कुछ बातों को अनदेखा करने का प्रयास करें, नहीं तो बहस हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए हो सके तो पार्टनर से बात कम से कम करें।
तुला राशि
शादीशुदा लोगों के बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का किसी बात को लेकर पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि
किसी तीसरे व्यक्ति के कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा जातक अपने रिश्ते को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा।
धनु राशि
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते के बारे में उनके परिवारवालों को पता चल सकता है, जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
मकर राशि
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग सिंगल हैं और मन ही मन किसी को प्यार करते हैं, तो उन्हें अपनी फीलिंग के बारे में बताने के लिए बुधवार का समय शुभ है।
कुंभ राशि
सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके प्रति आकर्षण का भाव उत्पन्न होगा। हालांकि समय के साथ आपको समझ आ जाएगा कि यह आकर्षण है या प्यार। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ मीठी-मीठी बातें करके अच्छा लगेगा।
मीन राशि
सिंगल लोगों की किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। समय के साथ ये मित्रता प्रेम संबंधों में भी तब्दील हो सकती है। बुधवार का दिन शादीशुदा लोगों के लिए प्यार के मामले में रोमांटिक रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।