Love Rashifal: परिघ योग से लव लाइफ में बढ़ेगी परेशानी या कम होगी टेंशन? जानें रविवार का प्रेम राशिफल

रविवार को शाम बाद परिघ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव दिनभर 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानने को उत्सुक हैं कि परिघ योग का बनना आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 23 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 23 March 2025

लव राशिफल 23 मार्च 2025

परिघ योग को एक अशुभ योग माना जाता है, जिस पर शनि ग्रह का प्रभाव पड़ता है। परिघ योग के दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। नहीं तो व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 23 मार्च 2025 को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही परिघ योग बन रहा है। अगर आप जानने को उत्सुक हैं कि परिघ योग का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 23 मार्च 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

जो लोग सिंगल हैं, उनके ऊपर परिघ योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो इस समय खुशखबरी मिलने की संभावना नहीं है। वहीं जो लोग विवाहित हैं या जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए रविवार का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी संग घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, जहां आपका किसी से विवाद होगा। लड़ाई के कारण आपका और आपके साथी का मूड खराब हो जाएगा। सिंगल लोगों के ऊपर परिघ योग का प्रभाव नहीं पड़ेगा। उम्मीद है कि रविवार को आपका रिश्ता पक्का हो जाएगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

यदि आपको बहुत गुस्सा आता है, तो इस आदत को कंट्रोल करें। नहीं तो आपकी इस आदत के कारण आपकी शादी टूट सकती है। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए ये दिन प्यार के मामले में बढ़िया नहीं रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

लव लाइफ में परेशानियां चल रही हैं, तो उनके बारे में ज्यादा सोचने की जगह सीधे जीवनसाथी से बातचीत करें। बातचीत से जल्द आपको अपनी परेशानी का समाधान मिल जाएगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कुछ समय और अपने प्यार का इंतजार करना होगा। इस समय कुंडली में विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

प्रेमी संग बातचीत करने से प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल जाएगा। इसके अलावा शाम के बाद सोलमेट के साथ घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता परिवारवालों के आशीर्वाद से तय हो जाएगा।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

यदि आप सिंगल हैं और मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने प्यार का इजहार करने के लिए रविवार का दिन शुभ है। कपल के लिए ये दिन खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी और घरवालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

यदि आपकी शादी हो चुकी है, तो रविवार को आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताएंगे। उम्मीद है कि आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। साथी से मुलाकात नहीं हो पाएगी।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी पर परिघ योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो इस समय शादी पक्की करना सही नहीं रहेगा। कपल के लिए भी ये दिन यादगार नहीं रहने वाला है। रोजाना की तरह जीवनसाथी संग समय बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

धनु राशि

यदि आपके प्रेम जीवन में तनाव चल रहा है या जीवनसाथी संग लड़ाई हुई है, तो बातचीत करने से स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा उनके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे, तो वो भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की लव लाइफ पर परिघ योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में मनमुटाव बढ़ने से मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी में आकर आप प्रेम जीवन से जुड़ा कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

यदि आप अपने साथी के साथ नहीं रहना चाहते हैं, तो इस बारे में उनसे और घरवालों से बात करें। अन्यथा आपकी गलतियों के कारण आपका रिश्ता टूट जाएगा। जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता तय होने की संभावना रविवार को नहीं है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मीन राशि

जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनका साथी संग झगड़ा होगा। जीवनसाथी के अलावा घरवालों से अनबन होने की भी संभावना है। सिंगल लोग प्यार के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। अन्यथा भविष्य में पछतावा होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ