---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 17 दिन तक बरसेगा पैसा!

Shukra Gochar: साल 2024 में 18 सितंबर को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे दो शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। इन राजयोग का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा, लेकिन तीन भाग्यशाली राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें आकस्मिक धन लाभ होगा।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: एक निश्चित अवधि के बाद प्रत्येक ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है। शुक्र देव 26 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इस बीच कई बार शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होता है। शुक्र देव को भौतिक सुख, प्यार, कला और रोमांस का कारक ग्रह माना जाता है, जो वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। चलिए जानते हैं सितंबर में शुक्र देव की किस दिन चाल बदलेगी और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

सितंबर में कब होगा गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। जहां पर वह 18 सितंबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। 18 सितंबर को दोपहर 02:04 मिनट पर शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। तुला राशि में शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। शास्त्रों में इन दोनों ही योग को शुभ माना जाता है, जो व्यक्ति को शुभ फल प्रदान करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 33 दिन में शनि की विशेष कृपा से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! मान-सम्मान के साथ नई नौकरी के बने योग

---विज्ञापन---

3 राशियों को होगा लाभ!

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभप्रद सिद्ध होने वाला है। बिजनेस के विस्तार के लिए सोची हुई योजनाएं आने वाले 17 दिन में सफल होंगी। युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा लंबे समय से कोई आपके पैसे नहीं दे रहा है, तो वो भी आपको वापस मिल सकता है।

तुला राशि

शुक्र का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। 17 दिन तक शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए किसी अच्छे घर से रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। आय के नए स्रोत बनने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में पहले के मुकाबले कई गुना मुनाफा हो सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

बेरोजगार लोगों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा जॉब मिलने के भी योग बन रहे हैं। आने वाले 17 दिनों में व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही प्लेस पर ट्रांसफर हो सकता है। अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इसके अलावा आय में इजाफा होने की भी संभावना है। विदेश की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- घर में लड्डू गोपाल रखे हुए हैं, तो क्या periods के दौरान पूजा कर सकती हूं? गुरु मां से जानें इस सवाल का जवाब

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 01, 2024 01:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola