---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: सूर्य की कृपा से इन 5 राशियों का दांपत्य जीवन रहेगा मधुर, मनमुटाव होंगे दूर!

Love Rashifal 19 February 2025: बुधवार को ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 19 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

---विज्ञापन---

Love Rashifal 19 February 2025: ग्रहों के राजा सूर्य का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसे आत्मा, मान-सम्मान, मानसिकता, व्यक्तित्व, ऊर्जा, आत्मविश्वास और आशा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य देव हर 30 दिन में दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही वृद्धि योग और ध्रुव योग बन रहा है। इसके अलावा बुधवार को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य देव शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर भी पड़ेगा। अगर आप जानने को उत्सुक हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 19 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

---विज्ञापन---

मेष राशि

पति-पत्नी के बीच यदि कोई परेशानी है, तो वो जल्द दूर हो जाएगी। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में सुधार होगा और मनमुटाव दूर होंगे।

शुभ रंग- सुनहरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 9

वृषभ राशि

बुधवार का दिन पति-पत्नी के लिए अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वो सोलमेट संग खुशनुमा समय बिताएंगे।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

पति-पत्नी के रिश्ते पर सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। दिन-प्रतिदिन लड़ाई-झगड़े बढ़ते जाएंगे, जिसके कारण रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते पर भी गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कपल के बीच मनमुटाव बढ़ने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग- स्लेटी

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

ग्रहों के राजकुमार यानी सूर्य का गोचर करना कपल्स के रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में प्रेम बढ़ेगा और तनाव कम होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं और घरवाले उनके लिए शादी का रिश्ता तलाश कर रहे हैं, बुधवार को उनकी खोज पूरी होगी।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

---विज्ञापन---

सिंह राशि

पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा के लिए टूट सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता न टूटे, तो जल्द से जल्द जीवनसाथी से बात करने का प्रयास करें। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- हरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन बीते दिनों की तुलना में सामान्य रहेगा। हालांकि किसी अनजान व्यक्ति के कारण शादीशुदा कपल के बीच दरार आ सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

साथी से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक वो आपसे दूरी बनाकर रखेंगे। इस वजह से आप मानसिक रूप से परेशान भी रहेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में सच्चे प्यार का आगमन बुधवार को नहीं होगा।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी की बातों को महत्व न देना भारी पड़ सकता है। इस बात को लेकर वो आपसे नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कहीं घूमने जाने का प्लान है, तो वो भी कैंसिल हो सकता है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 2

धनु राशि

सूर्य देव की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और मनमुटाव दूर होंगे। शाम के समय कहीं घूमने का प्लान भी आपका साथी बना सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में जल्द प्यार दस्तक देगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

मकर राशि

दांपत्य जीवन पर सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कपल्स के बीच चल रही अनबन खत्म होगी और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनका क्रश शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

कपल्स के बीच गलतफहमियों के कारण दूरियां बढ़ेंगी। समय रहते यदि आपने गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास नहीं किया, तो आपका रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट भी सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मीन राशि

जो लोग सिंगल हैं, उनका इंतजार खत्म होगा। बुधवार को जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं या जिन जातकों का विवाह हो चुका है, उन्हें साथी के साथ दिल खोलकर बात करने का समय मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 18, 2025 01:12 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola