हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: वृद्धि योग किन राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ाएगा तनाव और किन्हें मिलेगा प्यार? जानें लव राशिफल

Love Rashifal 18 February 2025: मंगलवार का दिन प्यार के मामले में आपका अच्छा रहेगा या नहीं? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें 18 फरवरी 2025 का प्रेम राशिफल। इसी के साथ आपको राशि अनुसार अपना लकी अंक और रंग भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन
लव राशिफल 18 फरवरी 2025

Love Rashifal 18 February 2025: ज्योतिष शास्त्र में वृद्धि योग का खास महत्व है, जिस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही लाभकारी वृद्धि योग बन रहा है, जिसका 12 राशियों के प्रेम जीवन पर मंगलवार को गहरा प्रभाव पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये योग आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 18 फरवरी 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा और रिश्ते में सुधार होगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता उनके प्यार से तय हो सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृषभ राशि

दोपहर तक का समय सामान्य रहेगा। लेकिन उसके बाद जीवनसाथी संग खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका साथी आपसे दिल खोलकर बात करेगा, जिससे आपको उन्हें समझने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: महाशिवरात्रि से पहले शनि के नक्षत्र में चंद्र गोचर से 3 राशियों को होगा महालाभ, बनेंगे बिगड़े काम!

मिथुन राशि

सिंगल लोगों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि मंगलवार को आपकी अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके जीवन में चल रही टेंशन दूर होगी और साथी संग समय बिताने का अच्छा समय मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कर्क राशि

प्रेमी संग मनमुटाव होने के कारण मन परेशान रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको उनका बचपन का कोई दोस्त शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिसके कारण रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

धैर्य रखेंगे, तो जल्द लव लाइफ में चल रही टेंशन का समाधान मिल जाएगा। उम्मीद है कि आप जीवनसाथी संग शाम में अकेले में रोमांटिक समय बिताएंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की लव लाइफ में खुशी का माहौल बना रहेगा। साथी संग रोमांटिक पल बिताएंगे। शादीशुदा जातकों का साथी किसी कारण पूरे दिन मंगलवार को घर पर ही रहेगा, जिसकी वजह से आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

प्रेमी-प्रेमिका को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मैरिड कपल के लिए भी ये दिन रोमांटिक रहेगा। साथी संग सुकून के पल बिताएंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

धनु राशि

हाल ही में जो लोग रिश्ते में बंधे हैं, उनका साथी से झगड़ा हो सकता है। बहस के दौरान यदि आपने अपने शब्दों पर ध्यान नहीं दिया, तो हमेशा के लिए रिश्ते में दरार आ सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में प्यार इस समय दस्तक नहीं देगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। इस दौरान आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि शादीशुदा लोगों के जीवन में टेंशन बनी रहेगी। साथी से बहस करने से बचेंगे, तो अच्छा होगा। नहीं तो झगड़ा होने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को उनका साथी मंगलवार को नहीं मिलेगा। अभी कुछ समय और आपको अपने जीवनसाथी का इंतजार करना होगा। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा। आपका मूड खराब रहेगा, जिसकी वजह से साथी से अनबन हो सकती है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की कुंडली में ब्रेकअप का योग बन रहा है। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता न टूटे, तो साथी से बात करें और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। मैरिड कपल के लिए ये दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola