Love Rashifal 17 January 2025: ज्योतिष में सौभाग्य और शोभन योग का विशेष महत्व है, जिनका ज्यादातर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 17 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही सौभाग्य योग और शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि सौभाग्य-शोभन योग का आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 17 जनवरी 2025 का लव राशिफल।
मेष राशि
जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान के आने की संभावना नहीं है। जो लोग विवाहित हैं या हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि
यदि आपकी लव लाइफ में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो उनके बारे में विचार करने की जरूरत है। नहीं तो आपके रिश्ते में हमेशा के लिए दरार आ सकती है। हाल ही में जिन जातकों का ब्रेकअप हुआ है, उनकी अपने पहले प्यार से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि
शादीशुदा जातक साथी संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में बात कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस फैसले से आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें शुक्रवार का दिन खत्म होने से पहले अपना सोलमेट मिल सकता है।
कर्क राशि
अविवाहित जातकों की अपने पहले प्यार से मुलाकात शुक्रवार को शाम के बाद हो सकती है। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होंगी और कपल के बीच प्यार बढ़ेगा।
सिंह राशि
बीते दिनों यदि आपका अपने साथी से झगड़ा हुआ था, तो एक बार फिर उनसे अनबन होने की संभावना है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है।
कन्या राशि
शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा। विदेश जाने का प्लान भी बन सकता है। पिछले साल यदि आपका दिल टूटा है, तो एक बार फिर आपके जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है।
तुला राशि
सौभाग्य और शोभन योग का तुला राशि के जातकों की लव लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घरवालों के साथ-साथ जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा यदि आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो वहां जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।
वृश्चिक राशि
शादीशुदा जातकों की लव लाइफ पर सौभाग्य और शोभन योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और दूरियां कम होंगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका भी जल्द रिश्ता तय हो सकता है।
धनु राशि
रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा जातकों की लव लाइफ पर सौभाग्य और शोभन योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी फालतू बात पर सोलमेट से झगड़ा हो सकता है।
मकर राशि
मैरिड लाइफ में बनी सुख और शांति भंग हो सकती है। शाम से पहले साथी संग झगड़ा हो सकता है। सौभाग्य और शोभन योग के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है।
कुंभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग साथी संग रोमांटिक पल साझा करेंगे। जीवनसाथी के साथ डेट पर जाने से शुक्रवार का दिन यादगार बनेगा।
मीन राशि
किसी खास इंसान से अविवाहित जातकों की मुलाकात हो सकती है। यदि आपकी शादी हो चुकी है या आप लंबे समय से रिलेशनशिप में हो, तो शुक्रवार का दिन आपका अच्छा रहेगा। साथी संग भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।