Love Rashifal: प्यार के मामले में आज कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल 

Love Rashifal 13 july 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ पर भी पड़ता है। आज किन राशियों के लोगों की मुलाकात उनके सोलमेट से होगी और किसकी पार्टनर से तकरार होगी, ये जानने के लिए पढ़ें 13 जुलाई 2024 का लव राशिफल।

Love Rashifal 13 july 2024

Love Rashifal 13 july 2024: हर एक रिश्ता प्रेम की डोर से बंधा होता है, जिसमें शक, लालच, मोह और क्रोध के कारण लड़ाइयां होने लगती हैं। हालांकि ये बात आपको पहले ही पता चल सकती है कि प्यार के मामले में कल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या तनाव का सामना करना पड़ेगा। यदि आप भी जानने को उत्सुक हैं कि आज का दिन प्रेम के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़े राशि अनुसार 13 जुलाई 2014 का लव राशिफल और जानें शुभ रंग-अंक।

विज्ञापन

मेष राशि

बीते दिनों पार्टनर से हुई लड़ाई के कारण विवाहित लोगों का दिन तनावभरा रहेगा। अविवाहित लोगों को उनका लव पार्टनर मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

विवाहित लोगों से उनका पार्टनर नाराज हो सकता है, क्योंकि उनसे जुड़ी कोई जरूरी बात आपने उन्हें नहीं बताई है। अविवाहित लोगों को प्यार के मामले में अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सोलमेट से मिलने के कुंडली में योग नहीं बन रहे हैं।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

विवाहित लोगों को पार्टनर के साथ वक्त व्यतीत करके सुकून मिलेगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके जीवन में लव पार्टनर की एंट्री हो सकती है।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कर्क राशि

जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन उनके साथ समय व्यतीत करके अच्छा लगेगा। अविवाहित लोगों के माता-पिता यदि उनके लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो शाम तक खुशखबरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

सिंह राशि

विवाहित लोग पार्टनर के साथ मॉल में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। जहां उनके साथ समय व्यतीत करके आपके मन को प्रसन्नता मिलेगी। जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, उनकी उनके लव पार्टनर से मतभेद होने की संभावना है।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कन्या राशि

इस समय कन्या राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत नहीं है, जिसके कारण सिंगल लोगों को प्यार के मामले में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं विवाहित लोगों का दिन भी खास अच्छा नहीं रहेगा। लव पार्टनर से लड़ाई होने की पूरी-पूरी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

तुला राशि

विवाहित लोगों का जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से खुशी होगी। सिंगल लोगों के लिए ये समय अनुकूल है। इसलिए अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए ये वक्त सही है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

प्यार का इजहार करने के लिए ये समय सबसे अच्छा है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो उनसे अपने दिल की बात कहने के लिए शनिवार का दिन शुभ है। विवाहित लोगों के पार्टनर के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

धनु राशि

विवाहित लोगों की किसी बात को लेकर पार्टनर से टकरार हो सकती है, जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। जो लोग पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं, उनकी पार्टनर के साथ लड़ाई होगी और आपको एहसास होगा कि आप दोनों के बीच लगातार दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मकर राशि

विवाहित लोगों के जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। शाम में सोलमेट से मुलाकात होने की भी पूरी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

जीवनसाथी से बढ़ती दूरियों के कारण विवाहित लोग परेशान रहेंगे। प्यार के मामले में सिंगल लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मीन राशि

यदि आपके माता-पिता आपके लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो दोपहर तक उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। किसी अच्छे घर से आपके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। ये समय शादीशुदा लोगों के लिए अनुकूल है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ