Love Rashifal: बारिश के मौसम में इन 3 राशियों को मिलेगा पार्टनर का प्यार, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Love Rashifal 13 August 2024: देशभर में बारिश हो रही है। बरसात से जहां कुछ लोगों को परेशानी होती है, तो वहीं रिलेशनिशिप में मौजूद लोगों के लिए ये सबसे रोमांटिक समय होता है। चलिए जानते हैं बारिश का मौसम आज किन-किन राशियों के लोगों के लिए रोमांटिक रहेगा और किन्हें पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

Love Rashifal 13 August 2024

13 अगस्त का लव राशिफल

Love Rashifal 13 August 2024: प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्यार की अलग अहमियत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रेम जीवन पर कुंडली में मौजूद ग्रह और नक्षत्र का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति की सेहत पर भी पड़ता है। चलिए जानते हैं आज का दिन प्यार के मामले में आपके लिए खुशियां लेकर आएगा या रोजाना की तरह ही सब कुछ सामान्य रहेगा। आज के दिन से जुड़ी अहम जानकारियां जानने के लिए पढ़ें 13 अगस्त 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, जिसकी वजह से आपको और आपके साथी दोनों को दिनभर तनाव रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का यदि पार्टनर से पिछले दिनों झगड़ा हुआ था, तो उनसे बात करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

घर की कुछ बातों को लेकर शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। बारिश के मौसम में रिलेशनशिप मौजूद लोग पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

प्यार के मामले में मंगलवार का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए यादगर रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उन्हें शादी के लिए शाम में प्रपोज कर सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें भी साथी संग रोमांटिक पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

यदि आप सिंगल हैं, तो इंटरनेट के जरिए आपकी किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है। लेकिन अपने जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना आगे चलकर पछताना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग काम की टेंशन को भुलाकर पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता टूटा है, उन्हें अकेलापन महसूस होगा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। घरेलू बातों को लेकर शादीशुदा लोगों का पार्टनर से बड़ा झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कन्या राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर उनकी किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर जाने का फैसला कर सकता है, जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी भी पार्टनर और दोस्तों से लड़ाई होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र देव इस समय तुला राशि के लोगों के ऊपर मेहरबान हैं। इसी कारण सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। वहीं मंगलवार के दिन शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में भी खुशियों का वास होगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

शादीशुदा लोगों के रिश्ते में बढ़ते मनमुटाव के कारण दूरियां आएंगी, जिसकी वजह से पार्टनर की सेहत भी खराब हो सकती है। घर में मेहमान के आने के कारण लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों की लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा, नहीं तो किसी अनजान व्यक्ति के कारण आपका पार्टनर से झगड़ हो सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के कारण झगड़ा होने की संभावना है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मकर राशि

प्यार के मामले में मंगलवार का दिन मकर राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। शादीशुदा लोगों को अपने खराब व बिखरते रिश्ते को लेकर तनाव रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का रिश्ता भी उनकी कुछ गलत आदतों के कारण टूट सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा लोगों को उनका पार्टनर उनके मनपसंद होटल में ले जाकर कोई बड़ा सरप्राइज दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का प्रेम जीवन भी सामान्य रहेगा। अगर आपने समझदारी दिखाई, तो आपके जीवन में प्यार बरकरार रहेगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मीन राशि

शुक्र देव इस समय मीन राशि के लोगों के ऊपर मेहरबान हैं। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर से पिछले कई दिनों से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। बारिश के मौसम में शादीशुदा लोगों का जीवन भी प्रेम से भरा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ