Love Rashifal: सूर्य देव मिलाएंगे इन 2 राशियों को उनके सच्चे प्रेम से, 1 का होगा प्रेमी से झगड़ा!

Love Rashifal 12 February 2025: प्रेम और रोमांस के मामले में बुधवार का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा और इस दिन को वो अपने व सोलमेट के लिए कैसे खास बना सकते हैं? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हो, तो इसके लिए पढ़ें बुधवार यानी 12 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 12 February 2025

लव राशिफल 12 फरवरी 2025

Love Rashifal 12 February 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है, जो आत्मा के कारक ग्रह भी हैं। सूर्य देव हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। साथ ही सौभाग्य योग और शोभन योग बन रहा है। इसके अलावा बुधवार को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर भी करेंगे।

विज्ञापन

सूर्य गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव बुधवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के रिश्ते में सुधार होगा, तो कुछ कपल को परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 12 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य देव की विशेष कृपा से सिंगल जातकों को उनका सोलमेट मिल सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और साथी संग समय बिताने का अच्छा-खास समय मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

अपने प्रिय के साथ खुलकर बातचीत करेंगे, तो रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। बुधवार को शाम के समय आपका साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

सूर्य देव की कृपा से शादीशुदा कपल के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और मन-मुटाव दूर होंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं और घरवाले उनके लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें जल्द खुशखबरी मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

प्रेम जीवन में सुकून, प्यार और शांति बनी रहेगी। साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं, वैलेंटाइन डे से पहले उनका रिश्ता तय होने की संभावना बहुत कम है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य देव की कृपा से सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्रेम मिलेगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं या रिलेशनशिप में हैं, वो साथी संग अकेले में समय बिताएंगे। यदि आप उनसे दिल खोलकर बात करते हैं, तो इससे आपको उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए बुधवार का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मैरिड कपल के लिए भी ये दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमियां दूर होंगी। रिलेशनशिप में मौदूज जातक भी साथी संग अकेले में अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

धनु राशि

शाम तक का समय सामान्य रहेगा। लेकिन उसके बाद कपल का झगड़ा हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। गुस्से में वो आपको कुछ ऐसी बातें कह सकते हैं, जिसे सुनकर आपको बेहद दुख होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

मकर राशि

सुबह-सुबह कपल का झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण दोनों का मूड दिनभर खराब रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में किसी खास इंसान के आने की संभावना बुधवार को नहीं है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

किसी पुरानी बात को लेकर कपल के बीच अनबन हो सकती है। गुस्से में आकर आप अपने साथी को कुछ ऐसी बातें कह सकते हैं, जिसे सुनकर उन्हें बेहद दुख होगा और वो आपको तलाक देने के बारे में भी सोच सकते हैं। अविवाहित जातकों को रिश्ता इस समय पक्का नहीं होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मीन राशि

किसी अनजान व्यक्ति के कारण कपल के रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता खराब न हो, तो बुधवार को साथी से वाद-विवाद करने से बचें और उनसे दूरी बनाकर रखें। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में सच्चे प्यार का आगमन जल्द ही हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ