Love Rashifal: मंगल की बदली चाल से 3 राशियों के संबंधों में होगा सुधार, 1 की प्रेमी संग तय होगी शादी! 

12 अप्रैल 2025 को मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण हर एक व्यक्ति की लव लाइफ में बदलाव आएगा। मंगल गोचर का आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? ये जानने के लिए पढ़ें शनिवार यानी 12 अप्रैल 2025 का लव राशिफल।  

Love Rashifal 12 April 2025

लव राशिफल 12 अप्रैल 2025

ग्रहों के सेनापति मंगल का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। मंगल देव एक तय समय के बाद गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 12 अप्रैल 2025, दिन शनिवार को चैत्र माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। साथ ही व्याघात योग और हर्षण योग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार को हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा का भी पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को प्रात: काल 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल देव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 12 मई 2025 तक विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि हनुमान जयंती का दिन प्यार और रोमांस के मामले में 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 12 अप्रैल 2025, दिन शनिवार का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शनिवार का दिन मंगल देव की कृपा से मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। दोपहर में प्रेमी के साथ सुनहरे व खुशी के पल बिताएंगे। हालांकि सिंगल लोगों का सच्चे प्यार का इंतजार शनिवार को भी जारी रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 22

वृषभ राशि

अगर काफी द‌िनों से आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं तो शनिवार को डेट पर जाने का प्लान बनेगा। बहुत दिनों बाद साथी संग दिल की बात करने से आपको बेहद खुशी होगी। जो लोग सिंगल हैं और अभी तक एक बार भी रिलेशन में नहीं आए हैं, उन्हें उनका क्रश प्रपोज कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 09

विज्ञापन

मिथुन राशि

अपने संबंध को अनुकूल बनाए रखने के ल‌िए आपको जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। नहीं तो रोजाना लड़ाई-झगड़े होंगे, जिसके कारण आप दोनों के बीच कभी प्यार नहीं बढ़ेगा।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 26

कर्क राशि

मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण कपल का झगड़ा होगा। यदि आपने संयम और समझदारी से परिस्थिति को संभालने का प्रयास नहीं किया, तो स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती चली जाएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 01

विज्ञापन

सिंह राशि

मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण प्रेम जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आएंगे। सूझ-बूझ से परिस्थिति को नहीं संभाला, तो शनिवार को आपका ब्रेकअप भी हो सकता है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 07

कन्या राशि

यदि आप किसी से प्यार करते हैं, लेकिन उनके साथ शादी करने के लिए आपके घरवाले नहीं मान रहे हैं तो शनिवार को एक बार फिर उन्हें समझाने का प्रयास करें। पूरी उम्मीद है कि घरवालों के आशीर्वाद से आपका रिश्ता प्रेमी संग तय हो जाएगा। हालांकि कपल के रिश्ते में मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 11

विज्ञापन

तुला राशि

पिछले कुछ दिनों के मुकाबले शनिवार का दिन कपल के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि

सिंगल लोगों को उनका कोई पुराना मित्र एक बार फिर प्रपोज कर सकता है। इस समय उनका प्रपोजल स्वीकार करना आपके लिए सही रहेगा। उम्मीद है कि आने वाले समय में आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। विवाहित कपल का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 02

धनु राशि

मंगल की बदली चाल का असर आपकी लाइफ पर भी होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही नोक-झोंक समाप्त होगी और रिश्ते में सुधार होगा। सिंगल जातकों का दिन रोजाना की तरह ऑफिस का काम करते हुए व्यतीत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 28

विज्ञापन

मकर राशि

शनिवार को सुबह-सुबह कपल की नोक-झोंक हो सकती है। लेकिन दिन खत्म होने से पहले सब कुछ सही हो जाएगा। सिंगल लोगों का दिन घरवालों के साथ व्यतीत होगा। जीवन में इस समय प्यार का आगमन नहीं होगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 13

कुंभ राशि

प्रेम जीवन से जुड़ा कोई जरूरी फैसला लेंगे, जिससे रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आएंगे। उम्मीद है कि इस साल आपके घर में नन्हा मेहमान आएगा। सिंगल लोगों के रिश्ते की बात यदि कहीं चल रही है, तो इस समय शादी करना सही नहीं रहेगा। कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण रिश्ता टूट सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 23

विज्ञापन

मीन राशि

यदि शादी होने में अड़चन आ रही है, तो मंगल के शुभ प्रभाव के कारण बाधाएं कम होंगी। कपल की लव लाइफ पर भी गोचर का प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण उनके बीच प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ