Aaj Ka Love Rashifal: 11 जून को कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल, शुभ अंक और रंग

Love Rashifal 11 June 2024: प्यार के मामले मे मंगलवार का दिन कुछ लोगों के लिए यादगार रह सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन आपका कैसा रहेगा।

Aaj Ka Love Rashifal

Love Rashifal 11 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों और नक्षत्र के स्थान व स्थिति से भविष्य से जुड़ी कई बातों के बारे में पता चल सकता है। यहां तक की ये भी पता चल सकता है कि आने वाले कल में व्यक्ति को सच्चा प्यार मिलेगा या नहीं। उनकी लाइफ में प्यार रहेगा या नहीं? आदि-आदि। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 11 जून 2024 का दिन प्रेम संबंधों के मामले में कैसा रहेगा, तो पढ़िए आज का लव राशिफल।

विज्ञापन
  • मेष राशि

(अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

विज्ञापन

मेष राशि के लोगों का मंगलवार का दिन तनावभरा रह सकता है। जीवनसाथी से सुबह-सुबह बहस हो सकती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आप उदास रह सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें क्रश के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

  • वृषभ राशि

(उ, ए, ई, औ, द, दी, वो)

विज्ञापन

जिन लोगों की पिछले साल शादी हुई थी, वो दो से तीन दिन के लिए पार्टनर और करीबी दोस्तों के साथ किसी ठंडी जगह पर घूमने जा सकते हैं। सिंगल लड़कियों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

विज्ञापन
  • मिथुन राशि

(के, को, क, घ, छ, ह, ड)

सिंगल लोगों को उनके करीबी दोस्त का भाई प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा कपल एक दिन के लिए दोस्तों के साथ दिल्ली से बाहर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन
  • कर्क राशि

(ह, हे, हो, डा, ही, डो)

जिन लोगों की पिछले साल शादी तय हुई थी, पैसों की बात को लेकर उनका रिश्ता टूट सकता है। ऑफिस में आप किसी लड़के को पसंद करते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने के लिए ये सप्ताह सबसे अच्छा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन
  • सिंह राशि

(म, मे, मी, टे, टा, टी)

जो लोग पिछले साल रिलेशनशिप में आए थे, वो शाम में लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। न्यूली मैरिड कपल भी रात में कहीं बाहर जा सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन
  • कन्या राशि

(प, ष, ण, पे, पो, प)

शादीशुदा लोग बच्चों को कहीं बाहर घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। जहां जाकर आपको अच्छा लगेगा। जिन लोगों का अभी-अभी ब्रेकअप हुआ है, साल के अंत तक उनकी शादी तय हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन
  • तुला राशि

(रे, रो, रा, ता, ते, तू)

न्यूली मैरिड कपल का तलाक हो सकता है। जो लोग पिछले कुछ दिनों से किसी लड़की को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, उनके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है। इसलिए अपने दिल की बात अभी किसी को न बताएं।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

विज्ञापन
  • वृश्चिक राशि

(लो, ने, नी, नू, या, यी)

अगर आप तलाक लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार फिर से अच्छे से विचार कर लें। जल्दबाजी में फैसला लेने से कहीं आपको भविष्य में न पछताना पड़ जाए। जिन लोगों की इसी साल शादी हुई है, उनकी सास और पति से बहस हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

विज्ञापन
  • धनु राशि

(धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

ऑफिस में आप अगर किसी लड़की को पसंद करते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे अच्छा है। सुबह-सुबह ही आप उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। प्यार के मामले में शादीशुदा कपल का दिन रोजाना की तरह ही सामान्य रह सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गहरा लाल

शुभ अंक- 9

विज्ञापन
  • मकर राशि

(जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

प्यार के मामले में मंगलवार का दिन मकर राशि के लोगों का मिलाजुला रह सकता है। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनकी लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन
  • कुंभ राशि

(गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों की साथी से लड़ाई हो सकती है। आपने अगर गुस्से पर काबू नहीं रखा, तो ब्रेकअप भी हो सकता है। शादीशुदा कपल के बीच घरवालों की वजह से अनबन हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन
  • मीन राशि

(दी, चा, ची, झ, दो, दू)

न्यूली मैरिड कपल लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा। इससे आप दोनों के बीच आ रहे मनमुटाव भी दूर हो सकते हैं। जिन लोगों का कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ है, उनके पिता उनका रिश्ता तय कर सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ