Vivah Rekha: तेजी से बदलती आज की दुनिया में विवाह संस्था भी खतरे में पड़ रही है। युवा या तो विवाह नहीं करना चाहते या लिव-इन में रहना चाहते हैं। जो कर भी लेते हैं, अधिकांशतया उनका विवाह टूटने की नौबत आ जाती है। इसके पीछे हालांकि अलग-अलग कारण होते हैं लेकिन ज्योतिष की सहायता से कुछ कारणों की पहचान की जा सकती है।
हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry Tips in Hindi) के अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाएं देख कर ही बताया जा सकता है कि किसी व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। आप भी अपने हाथ में मौजूद अलग-अलग रेखाओं को देखकर बहुत सी बातें जान सकते हैं। जानिए इस बातों के बारे में
यह भी पढ़ें: हर इच्छा होगी पूरी, काल भैरव को आज ही चढ़ाएं ये एक जादुई चीज
हाथ की रेखाओं से पता चलता है वैवाहिक जीवन का (Love Marriage Hast Rekha – Vivah Rekha)
टूटी हुई सूर्य रेखा
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा बहुत हल्की है या टूटी हुई है तो ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन अस्थिर रहता है। ऐसे व्यक्ति को अक्सर अपने बिगड़ते कॅरियर को संवारने के लिए परिवार से दूर जाना पड़ता है। इससे उसके वैवाहिक जीवन में तनाव आ जाता है।
विवाह रेखा पर द्वीप का होना
हस्तरेखा शास्त्र में द्वीप को एक अशुभ चिह्न माना गया है। यदि हाथ में कहीं भी द्वीप का चिह्न दिखाई दें तो यह उस स्थान के प्रभाव को प्रतिकूल बना देता है। इसी प्रकार विवाह रेखा पर द्वीप का होना वैवाहिक जीवन में मनमुटाव और डिवोर्स का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Prem Vivah ke Upay: प्रेम विवाह करने के लिए आज ही करें यह अचूक उपाय
जंजीरदार ह्रदय रेखा
जिनके भी हाथ में ऐसी ह्रदय रेखा होती है, वे लोग स्वभाव से अस्थिर तथा कठोर स्वभाव वाले होते हैं। आमतौर पर उनकी अपने लाइफ पार्टनर से बनती नहीं है और उनका गृहस्थ जीवन सुखद नहीं रहता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ अंगूठा देख कर जानिए, सामने वाला क्या सोच रहा है!
कटी हुई ह्रदय रेखा और विवाह रेखा
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ह्रदय रेखा और विवाह रेखा दोनों ही बीच से कटी हुई हों तो ऐसा व्यक्ति कभी सुखी गृहस्थी का सुख नहीं उठा पाता है। अक्सर उनका जीवनसाथी के साथ संघर्ष होता है और ऐसे लोग प्राय: दुखी रहते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 hr agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
18 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
19 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
21 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines