हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lost Things Astrology: इस ग्रह के कारण बार-बार चीजें होती हैं गुम या चोरी, जानें रोकने के ज्योतिष उपाय

Lost Things Astrology: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, चंद्रमा मन और स्थिरता के कारक ग्रह हैं. बार-बार चीजें गुम या चोरी होना कमजोर चंद्रमा का संकेत माना जाता है. आइए जानते ऐसा कब होता और इस समस्या से बचने के आसान ज्योतिष उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

Lost Things Astrology: आपने यह नोटिस किया होगा कि कुछ लोग अपनी चीजें बार-बार खो देते हैं या कहीं भूल जाते हैं. वहीं, कुछ लोग के कुछ-न-कुछ सामान बार-बार चोरी हो जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस प्रकार की अनचाही घटनाओं के लिए चंद्रमा को सबसे अधिक जिम्मेदार माना गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि चंद्रमा मन, विचार और स्थिरता के कारक ग्रह हैं. चीजों का बार-बार गुम होना या चोरी हो जाना तब होता है, जब चंद्रमा कमजोर या पीड़ित हो. आइए जानते हैं, ऐसा कब होता है और इसे रोकने के उपाय क्या हैं?

गोचर की स्थिति

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब किसी अपने गोचर के दौरान चंद्रमा किसी जातक की राशि से चौथे, आठवें या बारहवें भाव में गोचर करते हैं, तो तब चीजों के खोने, चोरी होने या उसके नुकसान की आशंका सबसे अधिक होती है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Suvichar: इन 3 लोगों की संगत इंसान को कर देती है बर्बाद, दूर रहने में है अक्लमंदी

विज्ञापन

राहु का असर

जब कुंडली में या राशि चक्र में गोचर के दौरान राहु और चंद्रमा का योग या संयोग, दृष्टि या युति बनती है, तब केवल चीजें ही नहीं बल्कि कोइ व्यक्ति भी अचानक और अप्रत्याशित रूप से गायब हो सकते हैं.

दशा और महादशा

जिनकी कुंडली में राहु, केतु, या बुध की दशा चल रही हो, या फिर शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव हो, अक्सर ऐसे लोगों के सामान बार-बार गुम हो जाते हैं या फिर उनके साथ चोरी होना एक आम घटना बन जाती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: शाहरुख खान जैसी नाक है ‘किस्मत की चाबी’, दिलाती है अपार धन और शोहरत

करें ये असरदार उपाय

  • इस तरह की घटनाएं हो, इसके लिए चंद्रमा को मजबूत करना सबसे जरूरी काम है. इसलिए शाम या सुबह में चंद्रमा के जाप मंत्र ‘ॐ सोमाय नमः’ का जाप करें.
  • ‘सोमवार के दिन, पूर्णिमा के दिन और अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध से अभिषेक करें और भगवान शिव की पूजा करें.
  • जब चीजें बार-बार गुम हो रही हैं, तो एक श्वेत रुमाल में एक रुपये का सिक्का रख उसे चार कोनों से बांध कर पूजा स्थान में रख दें.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों का चुप रहना है ‘तूफान’ आने का संकेत, खतरनाक होती है इनकी खामोशी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola