धन, सुख, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, वैवाहिक संसर्ग और कामसुख के दाता ग्रह शुक्र 8 मई, 2025 को 02:40 PM बजे से अपनी चाल की दिशा बदल चुके हैं। शुक्र ग्रह अपने क्रांतिवृत्त यानी सूर्य की परिक्रमा पथ पर अब दक्षिणमुखी हो चुके हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्र ग्रह 17 जनवरी, 2025 से उत्तरमुखी हुए थे। आइए जानते हैं, शुक्र के दक्षिणमुखी होने का ज्योतिष महत्व क्या है और इस ज्योतिष घटना का लव लाइफ और रिलेशनशिप पर क्या असर पड़ेगा?
दक्षिणमुखी शुक्र का ज्योतिष महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का प्राकृतिक स्वभाव प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख-साधन, वैभव और समृद्धि देने वाला माना गया है। जब शुक्र दक्षिणमुखी होते हैं, तो यह इन सभी पहलुओं को गहराई से प्रभावित करते हैं। प्रेम संबंधों पर असर पड़ने के योग बन रहे हैं, कुछ राशियों के सुख में जहां कमी महसूस हो सकती है, वहीं कुछ राशियों के सुख-मौज में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्र का संबंध कला, संगीत, और सौंदर्य से भी है। लिहाज इन क्षेत्रों पर व्यापक असर होगा।
ये भी पढ़ें: सुराही या मिट्टी का घड़ा अचानक टूटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष और वास्तु शास्त्र
लव लाइफ पर असर
शुक्र ग्रह प्रेम और आकर्षण के स्वामी और कारक ग्रह हैं। यह व्यक्ति की लव लाइफ पर गहरा प्रभाव डालते हैं। जब शुक्र ग्रह दक्षिणमुखी होते हैं, तो इसका असर व्यक्तित्व और भावनात्मक संबंधों पर पड़ता है। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अगर आप प्रेम में हैं, तो यह समय अपने साथी के साथ और भी अधिक समय बिताने, बातचीत करने और समझदारी से निर्णय लेने का है। यह स्थिति व्यक्ति को लव लाइफ के प्रति अधिक आकर्षित और सजीव बना सकती है, लेकिन ध्यान रखने की बात यह है कि इस समय कुछ गहरे विचार और समझदारी से रिश्ते को प्रबंधित करना जरूरी है, ताकि कोई गलतफहमी न पैदा हो।
रिलेशनशिप पर असर
शुक्र ग्रह साझेदारी, सहयोग और रिश्तों के स्वामी ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। जब वे दक्षिणमुखी होते हैं, तो यह समय रिश्तों में सामंजस्य स्थापित करने का होता है। जीवन में चल रही गलतफहमी या दूरी खत्म हो सकती है। शुक्र का दक्षिणमुखी होने से आपसी साझेदारी, भावनाओं और विचारों के आदान-प्रदान पर असर पड़ेगा। रिश्ते में तालमेल और समझदारी से समस्याओं का समाधान निकलेगा। साथ ही इस समय पुराने रिश्तों को पुनः नया रूप दिया जा सकता है। हालांकि प्रेम और संबंधों में अत्यधिक भावुकता भी आ सकती है, इसलिए किसी भी संबंध को समझदारी से संभालने की आवश्यकता होगी।
दांपत्य जीवन पर असर
शुक्र ग्रह दांपत्य जीवन में स्त्री-पुरुष के संबंधों, कामलिप्सा, और भोग-विलास का स्वामी ग्रह है। जब यह ग्रह दक्षिणमुखी होते हैं, तो दांपत्य जीवन में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इस स्थिति में दंपति अपने जीवन साथी के साथ अधिक समय बिता सकते हैं और अपने रिश्ते में नए पहलुओं का अनुभव कर सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन में रोमांस और आकर्षण को बढ़ावा मिलता है। हालांकि, कभी-कभी यह स्थिति दंपतियों को कुछ मतभेदों का सामना भी करा सकती है, खासकर जब भावनाओं और इच्छाओं को लेकर स्पष्टता न हो।
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपने भी तुलसी के पास तो नहीं लगा रखा ये पौधा? वरना घर से खत्म नहीं होगी बदहाली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines