ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा
Bihar CM Nitish Kumar Kundali Analysis: लोकतांत्रिक देश भारत को नई सरकार मिलने जा रही है। वहीं नई सरकार बनाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘किंगमेकर’ बनने जा रहे हैं। नीतीश कुमार भारत की राजनीति का एक ऐसा चेहरा हैं, जिनको देश में ही नहीं, विदेशों में भी लोग बहुत अच्छी तरह जानते हैं।
इनका जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। कुल मिलाकर आज तक नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार के जनता दल यूनाइटेड की ओर से मुख्यमंत्री बन चुके हैं। ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा नीतीश कुमार जी की कुंडली के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जानिए कैसा चल रहा उनक समय और क्या है उनका भविष्य?
यह भी पढ़ें:कौन हैं सबसे कम उम्र के सांसद? जिन्होंने राजा भैया के गढ़ में दो बार के BJP MP को हराया
नीतीश कुमार को मिला भाग्य का साथ
नीतीश कुमार जी की कुंडली मिथुन लग्न की है। बुध ग्रह की कुंडली के स्वामी होते हैं। कुंडली में शुक्र दशम स्थान पर है। महत्वपूर्ण बात यह है कि शुक्र इनकी कुंडली में मालव्य नाम का पंच महापुरुष योग बनाते हैं, क्योंकि शुक्र देव दशम भाव में अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं। इनकी कुंडली में नवम भाव जिसको भाग्य स्थान बोला जाता है, वहां बृहस्पति और राहु की वजह से गुरु चांडाल योग बनता है.। इस समय इनकी कुंडली में 12 नवंबर 2011 से राहु की दशा आई है, जो 12 नवंबर 2029 तक रहने वाली है, क्योंकि राहु देव नीतीश जी की कुंडली में भाग्य स्थान पर बैठे हैं तो इन्हें भाग्य से बहुत ही सहारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें:अमेठी में कांग्रेस को किसकी बदौलत मिली जीत? स्मृति ईरानी को हराने के बाद केएल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया
डिप्टी PM और गृह मंत्री बन सकते नीतीश
अगर हम इस समय की बात करते हैं तो 31 मई 2023 से लेकर 31 मई 2026 तक का समय उनके जीवन का स्वर्णिम काल है, क्योंकि इस समय राहु में शुक्र का अंतर चल रहा है। अगर पूरे जीवन काल का अध्ययन करें तो यह 3 साल उनके राजनीतिक करियर का एक मील का पत्थर साबित होने वाले हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि अपने जीवन काल में शीर्ष पद पर पहुंचने का समय आ गया है।
इस समय राहु में शुक्र का अंतर और राहु का प्रत्यंतर चल रहा है। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद हम कह सकते हैं कि नीतीश कुमार भारतीय राजनीति का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। इसका केवल एकमात्र कारण है, इस समय इनकी सही दशा और दिशा का होना। इनकी कुंडली को देखकर यही कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार को इस समय हो सकता है, उप-प्रधानमंत्री का पद या गृह मंत्री का पद मिले।
यह भी पढ़ें:नीतीश-नायडू के साथ आसान नहीं होगी BJP-NDA सरकार की राह? 5 पॉइंट में जानें कैसे होगी मुश्किल
नीतीश कुमार की कुंडली की कमियां
नीतीश कुमार की कुंडली में चंद्र देव नीच राशि में बैठे हुए हैं, अर्थात वृश्चिक राशि में छठे घर में विराजमान हैं। इस समय नीतीश कुमार पर जनवरी 2023 से जुलाई 2025 तक शनि की ढैया भी चल रही है। इसका मतलब यह है कि उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि नीतीश कुमार की कुंडली में चंद्र देव नीच राशि में हैं और मन का कारक चंद्र देव होते हैं, जिसकी वजह से इनका मन बहुत चलायमान रहता है। ऐसा व्यक्ति अपने स्वाभिमान के प्रति काफी सजग और भावुक रहता है, जिसको कई बार कुछ लोग अहं या अहंकार का भी नाम दे देते हैं। अतः अपने मन को केंद्रित करने के लिए नीतीश कुमार को चंद्रमा के उपाय करने चाहिए। नीतीश को किसी समझदार मार्गदर्शक का भी सानिध्य लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें:रावण से युद्ध के लिए राम जी अयोध्या वालों को ले गए होते तो.. भाजपा की हार पर भड़के हनुमान गढ़ी के महंत
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines