Grah Gochar Rashifal: तुला राशि में बनेगा ‘लक्ष्मी नारायण योग’, इन 5 राशियों को अपार धन के साथ मिलेगी सफलता और शोहरत

Grah Gochar Rashifal: नवंबर में शुक्र और बुध की युति से बन रहा है शुभ ‘लक्ष्मी नारायण योग’, जो 5 राशियों की किस्मत चमकाने वाला है. कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियाँ जिन्हें मिलेगा धन, सफलता और शोहरत?

lakshmi narayan yog

Grah Gochar 2025 Rashifal: नवंबर का महीना ग्रहों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस माह धन, वैभव और भोग के कारक शुक्र ग्रह और बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक बुध ग्रह ‘लक्ष्मी नारायण योग’ (Lakshmi Narayan Yog) का निर्माण करेंगे. वैदिक ज्योतिष में इस योग को समृद्धि, उन्नति और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. यह योग तब बनता है, शुक्र और बुध ग्रह जब तुला राशि में एक साथ आएंगे.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 2 नवंबर से तुला राशि में गोचर कर चुके हैं, जबकि बुध ग्रह 23 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. जैसे ही दोनों ग्रह युति करेंगे यानी एक साथ होंगे, लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण एक अत्यंत शुभ संयोग है, जो मेहनती और सकारात्मक सोच रखने वालों को अप्रत्याशित लाभ दिलाता है. यह समय 5 राशियों के लिए जीवन में धन, पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के लिए यह योग वरदान बनकर आने वाला है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से सुनहरा साबित होगा. अचानक धनलाभ, रुका हुआ पैसा वापस मिलने और नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्रेम जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी. लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला रहेगा. किसी प्रतिष्ठित संस्था या व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे. नई नौकरी की चाह रखने वाले लोग सफलता पाएंगे. घर-परिवार में प्रसन्नता और सुख का वातावरण रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र-बुध का यह योग ‘स्मार्ट वर्क’ और ‘भाग्य का साथ’ दोनों लेकर आएगा. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है. सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार होगा. सामाजिक और आर्थिक हैसियत बढ़ेगी. व्यापारिक समझ और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. धन के नए स्रोत खुलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद भाग्यवर्धक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आमदनी में वृद्धि होने से कई परेशानियां खत्म होगी. विदेश यात्रा या कार्य से जुड़ी यात्राएं फलदायी रहेंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कारोबारियोंब के रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे. नए संबंध और संपर्क आपको आगे बढ़ाएंगे. जीयन सुखमय होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय चमकने का है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके कार्यों की सराहना होगी. बिजनेस में बड़े सौदे फाइनल हो सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. छात्रों और बेरोजगारों का संघर्ष समाप्त हो सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी संतुलन और सुकून बना रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ