Lakshmi Narayan Rajyog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को शुक्र गृह तुला में गोचर करेंगे और इसके बाद 26 सितंबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इससे शुक्र ग्रह के साथ बुध ग्रह की युति बनेगी. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध और शुक्र की युति अत्यंत शुभ मानी जाती है, क्योंकि ये दोनों मित्र ग्रह हैं और एक-दूसरे की ऊर्जा को बढ़ाते हैं. इस संयोग से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' का निर्माण हो रहा है. यह राजयोग धन, बुद्धि, सुख और समृद्धि देने वाला अत्यंत मंगलकारी योग माना गया है. आपको बताया दें कि यह योग 6 नवंबर, 2026 तक सक्रिय रहेगा, क्योंकि इसके बाद शुक्र ग्रह फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस राजयोग का प्रभाव देश-दुनिया सहित सभी 12 राशियों पर व्यापक स्तर पर देखने को मिलेगा. यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से अनुकूल होगा, जो अपने करियर, व्यवसाय या व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं. नौकरी में प्रमोशन, नए व्यावसायिक अवसर, और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे. रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का यह सही समय साबित हो सकता है. जैसा कि कहा गया है कि इस फलदायी से सभी राशियां प्रभावित होंगी. लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए तरक्की और धन के नए दरवाजे खुल सकते हैं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

लक्ष्मी नारायण राजयोग मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग रिश्तों और पार्टनरशिप के मोर्चे पर बड़ा बदलाव ला सकता है. बिजनेस पार्टनर के साथ कोई नया प्लान आगे बढ़ सकता है. काम को लेकर नई डील की बात शुरू हो सकती है. जॉब करने वालों को किसी दूसरे टीम या क्लाइंट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है. आपकी बातचीत इस समय बड़ा रोल निभाएगी. सही शब्द सही जगह इस्तेमाल करेंगे, तो बात आपके पक्ष में जा सकती है. इनकम बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ शुरू किया गया काम फायदा दे सकता है. पुराने क्लाइंट से दोबारा कनेक्शन बन सकता है. लव रिलेशन में चल रही दूरी कम हो सकती है. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई जरूरी फैसला हो सकता है. हालांकि, रिश्तों में अपनी बात मनवाने की जिद से बचना होगा. किसी बड़े फाइनेंशियल कमिटमेंट से पहले शर्तें ध्यान से पढ़ें. कुल मिलाकर यह समय आपको अकेले आगे बढ़ने के बजाय सही लोगों के साथ मिलकर ग्रो करने का मौका देगा.

---विज्ञापन---

लक्ष्मी नारायण राजयोग मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग क्रिएटिविटी और कमाई दोनों को एक्टिव कर सकता है. आपका कोई आइडिया अब सिर्फ आइडिया नहीं रहेगा. उसे काम में बदलने का मौका मिल सकता है. कंटेंट, मीडिया, डिजाइन, मार्केटिंग या एजुकेशन से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय नई स्किल सीखने वाला रहेगा. किसी प्रतियोगिता या प्रोजेक्ट में अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं. जॉब में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपकी क्रिएटिव सोच काम आएगी. फ्रीलांस काम से एक्स्ट्रा इनकम शुरू हो सकती है. बिजनेस में सोशल मीडिया या ऑनलाइन नेटवर्किंग से ग्राहक जुड़ सकते हैं. लव रिलेशन में बातचीत का अंदाज बदलने से बॉन्डिंग बेहतर होगी. सिंगल लोगों की किसी दोस्ती में धीरे-धीरे प्यार की शुरुआत हो सकती है. फैमिली में बच्चों या छोटे भाई-बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पैसा आएगा, लेकिन शौक और ऑनलाइन शॉपिंग पर खर्च भी बढ़ सकता है. इसलिए कमाई के साथ सेविंग पर भी फोकस रखें. सही दिशा में लगाया गया आपका टैलेंट इस राजयोग का सबसे बड़ा फायदा बन सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण

---विज्ञापन---

लक्ष्मी नारायण राजयोग सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह राजयोग कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग के जरिए नए रास्ते खोल सकता है. लंबे समय से किसी जवाब का इंतजार है, तो अब बात आगे बढ़ सकती है. जॉब में इंटरव्यू या मीटिंग के दौरान आपकी प्रेजेंटेशन असरदार रह सकती है. कोई सीनियर आपको किसी नए प्रोजेक्ट से जोड़ सकता है. बिजनेस वालों को मार्केटिंग और सेल्स में बेहतर रिस्पॉन्स मिल सकता है. पुराने संपर्क से अचानक काम का ऑफर आ सकता है. भाई-बहन या किसी करीबी दोस्त से जुड़ा काम भी फायदा दे सकता है. छोटी यात्रा काम का नया कनेक्शन बना सकती है. इनकम बढ़ाने के लिए साइड प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार मजबूत होगा. लव रिलेशन में लगातार चैटिंग के बजाय आमने-सामने बात करना ज्यादा असरदार रहेगा. पार्टनर के साथ कोई छोटी ट्रिप रिश्ते में नई एनर्जी ला सकती है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या कम्युनिकेशन से जुड़ी एक्टिविटी में फायदा मिलेगा. सोशल सर्कल बढ़ेगा और सही लोगों से जुड़ना आगे चलकर काम आएगा. इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस तभी फायदा देगा, जब उसके साथ सुनने की आदत भी बनी रहे.

लक्ष्मी नारायण राजयोग तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग सीधे आपकी राशि में बन रहा है. इसलिए इसका असर आपकी पर्सनैलिटी और फैसलों पर साफ दिख सकता है. लंबे समय से जिस बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उस पर अब काम शुरू हो सकता है. जॉब बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो बेहतर ऑप्शन सामने आ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात रखने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. बिजनेस में ब्रांड या प्रोफाइल को नया रूप देने का अच्छा समय है. क्लाइंट डील में आपकी नेगोशिएशन स्किल काम आएगी. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता खुल सकता है. पुराने रुके काम को फिर से उठाने का कॉन्फिडेंस आएगा. लव रिलेशन में आकर्षण बढ़ेगा और पार्टनर के साथ कनेक्शन मजबूत हो सकता है. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात खास बन सकती है. फैमिली में आपकी राय को ज्यादा महत्व मिल सकता है. लुक, फिटनेस या पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान देने का भी मन करेगा. हालांकि, हर चीज तुरंत हासिल करने की कोशिश न करें. यह राजयोग आपको मौके देगा, लेकिन सही चुनाव करना आपके हाथ में रहेगा.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जेब भरी है फिर भी गरीब? नीम करोली बाबा ने बताई अमीरी की असली पहचान

लक्ष्मी नारायण राजयोग कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए यह राजयोग भाग्य और नए अवसरों का कनेक्शन मजबूत कर सकता है. करियर में अचानक कोई ऐसा मौका मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी. विदेश, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या दूसरे शहर से जुड़े काम में फायदा मिल सकता है. बिजनेस वालों को नए मार्केट में एंट्री का आइडिया मिल सकता है. किसी एक्सपर्ट या अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है. जॉब में नई स्किल सीखने का फायदा आगे दिखाई देगा. हायर स्टडीज या किसी प्रोफेशनल कोर्स को लेकर फैसला आगे बढ़ सकता है. इनकम में सुधार के साथ सेविंग प्लान बनाने का भी मौका मिलेगा. अटका हुआ कोई पेपरवर्क या आवेदन आगे बढ़ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर आपके करियर प्लान को लेकर सपोर्ट कर सकता है. सिंगल लोगों की मुलाकात किसी अलग बैकग्राउंड वाले व्यक्ति से हो सकती है. फैमिली के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. लंबी दूरी की यात्रा का प्लान भी बन सकता है. इस समय आपकी सोच जितनी खुली रहेगी, उतने ही नए रास्ते नजर आएंगे. सही मौके को पहचानकर तुरंत एक्शन लेना इस राजयोग का सबसे बड़ा फायदा दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: भारत में नहीं लगेगा ‘सूर्य ग्रहण का सूतक’, क्या फिर भी गर्भवती महिलाओं को रहना होगा ‘सावधान’? जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.