Labh Drishti Rajyog 2026: लाभ दृष्टि राजयोग से 3 राशियों को होगा तगड़ा प्रॉफिट, खूब बढ़ेगा रुपया-पैसा

Labh Drishti Rajyog 2026: जनवरी 2026 में शुक्र और शनि ग्रह की स्थिति से लाभ दृष्टि राजयोग बनेगा. इस लाभ दृष्टि राजयोग से राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा. इसके प्रभाव से 3 राशियों को खास लाभ मिलेगा.

Labh Drishti Rajyog 2026

Photo Credit- News24GFX

Labh Drishti Rajyog 2026: नए साल की शुरुआत में 15 जनवरी 2026 को लाभ दृष्टि राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस लाभ दृष्टि राजयोग के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को खास लाभ मिलेगा. इन राशियों को अपार धन-दौलत की प्राप्ति होगी. इस शुभ योग से इन राशियों के जीवन में तरक्की के योग बनेंगे. सफलता हासिल होगी. बता दें कि, 15 जनवरी को शुक्र और शनि ग्रह 90 डिग्री पर होंगे. इससे 3 राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापार में तरक्की करेंगे. अगर कहीं लंबे समय से पैसा अटका हुआ है तो वापस मिल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपको पूरे साल मेहनत का फल मिलेगा और समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए लाभ दृष्टि राजयोग लाभदायक रहने वाला है. आपको करियर में तरक्की मिलेगी और नए अवसर मिलेंगे. विदेश में पढ़ाई करने जाने का सोच रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

लाभ दृष्टि राजयोग के प्रभाव से तुला राशि के लोगों को फायदा मिलेगा. मीडिया और सेल्स से जुड़े लोगों को तगड़ा फायदा होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम की सराहना होगी. तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ