हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या सच में कोई पंडित चुरा सकता है आपके हाथ की रेखाएं? जानें ये अंधविश्वास है या हकीकत

Palmistry: किसी पंडित के लिए क्या हाथों की रेखाएं चुराना संभव है या ये लोगों के बीच फैला सिर्फ एक अंधविश्वास है? चलिए हस्तरेखा शास्त्र की मदद से इस रहस्यमयी दावे के पीछे की सच्चाई के बारे में जानें.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Palmistry: कभी न कभी आपने लोगों को कहते हुए सुना होगी कि हर पंडित को अपना हाथ नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि वो आपके हाथ की अच्छी रेखाएं चुरा लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये जानने का प्रयास किया है कि ये सही है नहीं? क्या सही में किसी के भी हाथ की लकीरें चुराई जा सकती हैं? आज यहां पर आपको इसी रहस्यमयी दावे की सच्चाई के बारे में पता चलेगा.

हस्तरेखा शास्त्र क्या है?

बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें हथेली की लकीरों, पर्वत, निशान और बनावट को देखकर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की संभावित घटनाओं का आकलन किया जाता है.

क्या पंडित चुरा सकता है हाथ की शुभ रेखाएं?

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो कोई भी पंडित किसी भी व्यक्ति के हाथ (हथेली) की शुभ रेखाओं को चुरा नहीं सकता है. हाथ की रेखाएं व्यक्ति के कर्म और मेहनत से बनती-बिगड़ी रहती हैं, जिन्हें चुराना संभव नहीं है. इन लकीरों से केवल व्यक्ति के स्वभाव, करियर, लव लाइफ, सेहत, आर्थिक स्थिति और भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Scissors Mark: हथेली पर कैंची जैसा X का निशान होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें संकेत

ये भी है एक मान्यता

कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंडित हाथ की लकीरें तो चुरा नहीं सकते हैं, लेकिन उन पर बंधन जरूर लगा सकते हैं. गौरतलब है कि कुछ पंडित अपनी साधना के माध्यम से ऐसी शक्ति प्राप्त कर लेते हैं, जिससे वो किसी भी शुभ काम पर बंधन लगा सकते हैं. साफ शब्दों में कहें तो पंडित की जब बुरी नजर व अशुभ दृष्टि हाथ (हथेली) की रेखाओं पर पड़ती है तो उनका फल नहीं मिलता है और व्यक्ति का भाग्य कमजोर होने लगता है, लेकिन इससे शुभ रेखाएं पूरी तरह से नष्ट नहीं होती हैं.

विज्ञापन

वहीं, व्यक्ति का भाग्य व कर्म प्रबल होंगे तो कोई भी बंधन उनको हरा नहीं सकता है. बता दें कि हर पंडित के पास ये शक्ति नहीं होती है.

नजर दोष का महत्व

शास्त्रों में नजर दोष का खास महत्व है. माना जाता है बुरी नजर एक ऐसी चीज है, जिसके प्रभाव से किसी भी व्यक्ति का काम बनते-बनते बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हथेली पर बहुत ज्यादा कटी-फटी या आड़ी-तिरछी रेखाएं होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola