हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vedic Astrology Secrets: कुंडली में ये योग बनाते हैं बड़ा Influencer और कंटेंट क्रिएटर, मिलता हैं नेम, फेम और मनी

Vedic Astrology Secrets: आज हर दूसरा या तीसरा आदमी कोई सोशल मीडिया पर छा जाना चाहता है, लेकिन कुछ लोग ही तेजी से वायरल होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे मेहनत के साथ कुंडली के खास ग्रह और योग भी भूमिका निभाते हैं. जानिए कौन से योग बनाते हैं बड़ा Influencer और कंटेंट क्रिएटर?

विज्ञापन

Vedic Astrology Secrets: आज की सोशल स्टेटस और डिजिटल मीडिया के असर को देखने से एक बात उजागर होती है कि आज के दौर में हर दूसरा इंसान सोशल मीडिया पर अपना नाम बनाना चाहता है. कोई इंस्टाग्राम के लिय रील बना रहा है, कोई यूट्यूब के लिए वीडियो और शॉर्ट्स, तो कोई ब्लॉग लिख रहा है. कमाल की बात है कि इसमें से कुछ लोग देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं? लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा हर किसी के साथ क्यों नहीं होता है. ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो इसके पीछे सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि कुंडली के कुछ खास ग्रह और योग भी अहम रोल निभाते हैं. आइए जानते हैं, कुंडली का कौन-सा योग किसी इंसान को बड़ा Influencer और कंटेंट क्रिएटर बना देता है?

ये भाव हैं सबसे खास

यदि कंटेंट क्रिएटर या इन्फ्लुएंसर बनना चाहते हैं, तो कुंडली के 4 भाव सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. तीसरा भाव बोलने, लिखने, कम्युनिकेशन और इंटरनेट से जुड़ा है. पांचवां भाव क्रिएटिविटी, नए आइडिया और टैलेंट का है. दसवां भाव करियर, पहचान और पब्लिक इमेज से जुड़ा है. वहीं ग्यारहवां भाव फॉलोअर्स, नेटवर्क और कमाई से जुड़ा है. किसी की कुंडली में यदि ये भाव मजबूत हों, तो डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने की संभावना अच्छी मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहतरीन ‘Listener’, हर कोई हो जाता है इनका दीवाना

विज्ञापन

कुंडली के कौन से योग हैं खास?

  • राहु और बुध का प्रभाव: यदि राहु और बुध का अच्छा प्रभाव हो, तो व्यक्ति की बात लोगों तक तेजी से पहुंचती है. ऐसे लोगों का कंटेंट जल्दी वायरल होने की संभावना मानी जाती है.
  • राहु और शुक्र का प्रभाव: राहु और शुक्र का मजबूत संबंध ग्लैमर, स्टाइल और अचानक मिलने वाली लोकप्रियता से जोड़ा जाता है. फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट में ऐसे लोगों को फायदा मिल सकता है.
  • बुध और शुक्र का प्रभाव: बुध और शुक्र की युति व्यक्ति को बोलने, प्रजेंटेशन और कैमरे के सामने खुद को अच्छे तरीके से पेश करने की क्षमता देती है.
  • गजकेसरी योग: यदि कुंडली में गजकेसरी योग बन रहा हो, तो लोग आपकी बातों पर भरोसा करते हैं. ऐसे लोग एजुकेशन, मोटिवेशन, ज्ञान या सलाह देने वाले कंटेंट में अच्छा नाम कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान

कौन सा ग्रह क्या कहता है?

यदि कुंडली शुक्र ग्रह मजबूत है, तो फैशन, मेकअप, ट्रैवल या लाइफस्टाइल कंटेंट आपके लिए बेहतर माना जाता है. बुध ग्रह मजबूत हो, तो एजुकेशन, टेक, राइटिंग या मोटिवेशनल कंटेंट में पहचान मिल सकती है. वहीं, मंगल ग्रह मजबूत हो, तो फिटनेस, गेमिंग, स्पोर्ट्स या एडवेंचर कंटेंट अच्छा विकल्प हो सकता है. जबकि, गुरु ग्रह मजबूत होने पर फाइनेंस, ज्योतिष, काउंसलिंग या लाइफ कोचिंग जैसे विषय बेहतर माने जाते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola