---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kumbh Varshik Rashifal 2024: कुंभ राशि वालों को इस साल मिलेंगे गाड़ी और घर, जानें कौनसे महीने हैं शुभ

Kumbh Varshik Rashifal 2024: कुंभ राशि के जातक इस साल अपने सपने पूरे कर सकते हैं। वे जनवरी के महीने में गाड़ी और घर खरीद सकते हैं।

---विज्ञापन---

Kumbh Varshik Rashifal 2024: नए साल में कई राशियों को खुशखबरी मिलनी शुरू हो गई है। जनवरी के महीने से ही कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दिखनी लगी है। इन्हीं में से एक कुंभ राशि है। कुंभ राशि वालों के लिए ये साल काफी अच्छा गुजरने वाला है। उन्हें अपने सपने पूरा करने का अवसर मिलेगा। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए ये पूरा साल कैसा गुजरने वाला है और उन्हें किस तरह के फैसले लेने चाहिए…

साल की शुरुआत में गाड़ी और संपत्ति का सुख

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, कुंभ राशि वालों को साल 2024 की शुरुआत में ही गुड न्यूज मिलना शुरू हो जाएंगी। उन्हें इस साल की शुरुआत में गाड़ी और संपत्ति दोनों का सुख मिलेगा। दरअसल, जातकों की मूल त्रिकोण राशि में राशि स्वामी शनि विराजमान है। इसलिए साल की शुरुआत में शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल जैसे ग्रह समय को शुभ बना रहे हैं।

---विज्ञापन---

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, जनवरी के महीने में चल-अचल संपत्ति खरीदने का बहुत अच्छा योग बन रहा है। ऐसे में कुंभ राशि के जातक संपत्ति और वाहन खरीदने का फैसला ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

फरवरी से लेकर अप्रैल तक करना होगा इंतजार 

पंडित सुरेश पांडेय के मुताबिक, इसके बाद समय थोड़ा कठिन रह सकता है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक इस राशि के जातकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। इस समय संपत्ति से जुड़ा कोई भी फैसला फायदा नहीं पहुंचाएगा। इस समय में संपत्ति खरीदने या बेचने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि इसके बाद समय थोड़ा बेहतर होगा। गाड़ी खरीदने के लिए मई से लेकर सितंबर तक के सभी महीने शुभ और मंगलमय हैं।

जितनी क्षमता हो, उतनी ही संपत्ति खरीदने में निवेश करें

पंडित सुरेश पांडे का कहना है कि कुंभ राशि वालों के लिए 2024 संपत्ति बेचने या खरीदने का साल है, लेकिन शनि आपको समझदारी दिखाने की सलाह दे रहे हैं। आपको एक और सलाह दी जाती है। जितनी क्षमता हो, उतनी ही संपत्ति खरीदने में निवेश करें, वर्ना संकट में पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

ये भी पढ़ें: Ank Rashifal: 8 तारीख के जन्मे लोगों की कैसी होती है लाइफ, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tula Varshik Rashifal 2024: तुला राशि वालों को इस वर्ष मिलेगी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा पूरा साल

यह भी पढ़ें: धन की तंगी से लेकर विवाह में आ रही देरी की समस्या होगी दूर! 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Virgo Jobs 2024: कन्या राशि को मिलेगा नौकरी का अवसर, जानें कैसा रहेगा साल

First published on: Jan 07, 2024 10:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola