Know from your palm
विज्ञापन

ऐसी हथेली वाले होते हैं किस्मत के धनी, मिलेगा छप्परफाड़ पैसा

Know from your palm how successful you will : हथेलियों का आकार भी आपके व्यक्तित्व और किस्मत के बारे में बहुत कुछ बताता है, आइये जानते हैं कि किस तरह की हथेली वाले लोग किस्मत के धनी होते हैं।

Know from your palm:  कहा जाता है कि इंसान की हथेली में किस्मत की रेखा होती है। हालांकि इसे सब नहीं समझ पाते और ना पढ़ पाते हैं लेकिन हथेली का आकार और बनावट भी आपके व्यक्तित्व और किस्मत के बारे में बहुत कुछ बताता है। इस खबर में हम अलग-अलग हथेली से जानकारी समझने की कोशिश करेंगे।

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, जिन लोगों की हथेली बड़ी और चौड़ी होती है, ऐसे लोग सभी काम को समझबूझकर और गहराई में जाकर करते हैं। ये लोग समय के साथ अपने ज्ञान का विस्तार करते रहते हैं। ऐसे लोग नियमों का उल्लंघन नहीं करते हैं, अपने काम को धीरे-धीरे और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों में धैर्य होता है। बड़ी और चौड़ी हथेली वाले लोग वाद-विवाद के वक्त अपना पक्ष रखने में पीछे रहते हैं।

Advertisment

अगर अधिक कोमल है हथेली तो….

जिन लोगों की हथेली में मांस अधिक रहता है, अधिक कोमलता होती है ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को कम संघर्ष के बाद ही सफलता मिल जाती है। ऐसे लोग जल्दी ही सुख हासिल करते हैं। ऐसे लोग आर्थिक तंगी का सामना कम ही करते हैं।

ऐसे लोग जिनका हाथ बेहद कोमल होता है, ऐसे लोग आजीविका बौद्धिक होती है। ऐसे लोग शारीरिक मेहनत नहीं कर सकते। इस तरह के लोग दिमाग से जुड़ा काम करते हैं और आजीविका चलाते हैं। इसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं । वहीं जिन लोगों का हाथ कठोर होता है, ऐसे लोग दिमाग के साथ साथ शारीरिक मेहनत भी खूब करते हैं। कठोर हाथ का मलतब शारीरिक श्रम करना ही पड़ता है।

विज्ञापन

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, पूजा करते वक्त कभी काले, नीले और भूरे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ये तीनों रंग के कपड़े शनि और राहु के हैं। इस तरह के कपड़े पहनना मतलब दुर्भाग्य को निमंत्रण देना है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी काले रंग को निगेटिव कहा गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ