Zodiac Signs: 2025 में ये 5 राशियां पाएंगी शानदार सफलता, बनेंगी अमीर; कुबेर की कृपा से बरसेगा धन!

Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस वर्ष के दौरान सभी 9 कई बार स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करेंगे। नवग्रहों के प्रभाव से 5 राशियों के लिए साल 2025 बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इन राशियों के जातकों को शानदार सफलता और अपार धन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

2025-Horoscope

Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2025 में वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल बदलेंगे, जिसमें लेशमात्र भी बदलाव नहीं होगा। सबसे पहले बात करते हैं मन, विचार और भावना के स्वामी चंद्रमा की, जो सबसे तेज चलते हैं, वे 2025 में कुल 161 बार राशि परिवर्तन और 361 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वाणी-व्यापार के स्वामी बुध ग्रह इस साल 15 बार राशि और 34 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। आपको बात दें कि बुध की तरह शुक्र भी काफी तेज चलते हैं। शुक्र ग्रह इस साल 10 बार राशि और 26 बार नक्षत्र गोचर करेंगे।

विज्ञापन

अब बात करते हैं, ग्रहों की स्वामी सूर्यदेव की। यह तो आप भी जानते हैं कि साल 2025 में वे 12 बार राशि बदलेंगे, लेकिन इसके साथ ही वे 27 बार नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। बड़े ग्रहों में मंगल 7 बार राशि और 14 बार नक्षत्र गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति इस साल 3 बार राशि परिवर्तन और इतनी ही बार नक्षत्र में बदलाव करेंगे। वहीं कर्मफल के स्वामी शनिदेव साल 2025 एक बार राशि और 2 बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि छाया ग्रह राहु-केतु एक-एक बार राशि परिवर्तन करेंगे, तो राहु एक बार और केतु 2 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

विज्ञापन

नव ग्रहों के गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस वर्ष के दौरान सभी 9 ग्रह यानी सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु कई बार स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करेंगे। इन गोचरों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। यह समय कई राशियों के लिए बदलाव, अवसर, और चुनौतियों से भरा होगा, तो वहीं 5 राशियों के लिए साल 2025 बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इन 5 राशियों के जातकों के ऊपर भगवान कुबेर की कृपा हो सकती है। इन राशियों के जातकों के लिए शानदार सफलता और अपार धन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में नवग्रह सहित शुक्र मेहरबान होंगे और सफलता और धनलाभ का योग बन रहे हैं। शुक्र ग्रह, जो वृषभ राशि के स्वामी हैं, साल 2025 में स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करेंगे। इससे वृषभ जातकों को धन-संपत्ति और प्रेम जीवन में बड़ा लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह साल आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। जहां तक आपके लिए अनुकूल समय की बात है, साल 2025 में यह मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय विशेष लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक साल 2025 में करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। सूर्यदेव के 12 बार राशि और 27 बार नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। हर अवसर पे उनको सूर्यदेव की कृपा शानदार रिजल्ट मिलने की संभावना है। सरकारी कामों और राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह साल बेहद शुभ रहेगा। निवेश और व्यापार में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। परिवार की खुशहाली और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी से अप्रैल और अगस्त से दिसंबर तक अनुकूल समय होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

साल 2025 तुला राशि के जातकों के लिए लव लाइफ और आर्थिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है। दो ग्रहों यानी शुक्र और शनि की स्थिति तुला राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। विदेश यात्रा और नए अवसरों का योग बनेगा। विवाह और प्रेम जीवन में शुभ संकेत मिलेंगे। सिंगल लोगों के विवाह हो सकता है। जहां तक आपके लिए अनुकूल समय की बात है, साल 2025 में यह फरवरी से मई और अक्टूबर से दिसंबर तक रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए साल धार्मिक प्रगति और आर्थिक उन्नति वाला साल साबित हो सकता है। धर्म और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी और आप इसके लिए गहराई से काम भी करेंगे। गुरु बृहस्पति शुभ प्रभाव के के कारण धनु राशि के जातकों को अपार धन लाभ होगा। न केवल आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे बल्कि आपके लिए नई शुरुआत के योग भी बनेंगे। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से सरकारी नौकरी मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धनु राशि के जातकों के लिए मई से अगस्त तक और नवंबर में अनुकूल समय होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए उनके मनचाहे फील्ड में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का फल होगा। शनि देव की मीन राशि में गोचर मकर राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी होगा। आपके लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। वहीं, नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में विस्तार के प्रबल योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आप नया मकान या गाड़ी खरीद सकते हैं। आपके लिए अनुकूल समय फरवरी से जून और सितंबर से नवंबर तक है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ