Khar Maas 2022: सोए भाग्य को जगा देंगे ये उपाय, खरमास में करने से मिलेगा करोड़ गुणा फल
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Khar Maas 2022: सूर्य ग्रह के 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनुर्मास या खर मास आरंभ हो चुका है। शास्त्रों में इस माह को अशुभ माना गया है। खरमास में एक तरफ को सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है, दूसरी तरफ कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिन्हें अवश्य करना चाहिए।
ज्योतिष के ग्रंथों के अनुसार जब तक सूर्य धनु राशि में रहेगा, धनुर्मास या खरमास भी उतने ही समय के लिए रहेगा। अगले माह 14 जनवरी 2023 को सूर्य के धनु से मकर राशि में आते ही खरमास समाप्त हो जाएगा। तब शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ेंः Surya Gochar: 16 दिसंबर को होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की लाइफ में मचेगी हलचल
खरमास को दूषित मास माना गया है। अतः इस माह में किसी भी तरह का कोई नया कार्य शुरू नहीं किया जाता है। उदाहरण के लिए इस माह में कोई नया वाहन न खरीदें, नई प्रॉपर्टी न खरीदें, नया व्यापार शुरू न करें, कोई साझेदारी का काम शुरू न करें।
धनुर्मास या मलमास के दौरान प्याज, लहसुन, अंडा, मांस, मदिरा आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इनके अतिरिक्त आंवला, मूली, गाजर, चावल, मूंग, बथुआ, काले तिल आदि से भी दूर रहना चाहिए। तांबे के पात्र में जल भी न पीएं।
खरमास को सूर्य उपासना की दृष्टि से अत्यन्त शुभ माना गया है। अतः इस माह में पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य व अन्य कर्मकांड आदि किए जा सकते हैं। इस पूरे माह में भगवान सूर्यदेव की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। पवित्र सरोवरों व नदियों में स्नान, दीपदान तथा दान-पुण्य के कार्य भी अवश्य किए जाने चाहिए। यदि खरमास में प्रतिदिन तांबे के पात्र से भगवान सूर्य को जल का अर्ध्य दिया जाए तो उससे राजयोग की प्राप्ति होती है। किसी विद्वान से गायत्री मंत्र की दीक्षा लेकर इस मंत्र का भी अनुष्ठान किया जा सकता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में किए गए जप-तप, दान-पुण्य आदि का फल अनन्त गुणा होता है। अतः इस माह में किए गए उपाय भी व्यक्ति को अनंत गुणा लाभ देते हैं। यदि आप किसी गंभीर समस्या से पीड़ित है तो उसका उपाय भी इस माह में करें ताकि वह समस्या हमेशा के लिए नष्ट हो जाएं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: