Ketu ki Chaal: केतु की बदली चाल इन 5 राशियों को बना सकती है मालामाल, अचानक तरक्की, धन लाभ और बड़ी सफलता के योग

Ketu ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, केतु के नक्षत्र परिवर्तन का असर किस्मत, करियर, धन और तरक्की पर पड़ता है. 2 अगस्त से केतु की बदली चाल 5 राशियों के लिए नए अवसर और अचानक लाभ के योग बना सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

KETU-gochar

Ketu ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के नवग्रहों में केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं, जिसका सभी राशियों पर असर पड़ता है. हमेशा वक्री रहने वाले छाया ग्रह केतु के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि उनके नक्षत्र परिवर्तन का भी जातकों के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव होता है. आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष में केतु का नक्षत्र परिवर्तन काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इसका असर व्यक्ति की किस्मत, करियर, पैसों और जीवन में मिलने वाले नए मौकों पर पड़ता है. यदि यह गोचर अनुकूल हो, तो अचानक तरक्की, धन लाभ और बड़ी सफलता मिलने के योग बनते हैं.

विज्ञापन

केतु अभी मघा नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर कर रहे हैं, जिसमें वे 31 मई, 2026 को आए थे. द्रिक पंचांग के अनुसार, गुप्त विद्या, रहस्य और मोक्ष के दाता ग्रह केतु 2 अगस्त, 2026 को मघा नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करेंगे. अपनी इस चाल में केतु 3 अक्तूबर, 2026 तक चलेंगे, जब तक कि वे इसी नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर नहीं कर जाते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 2 अगस्त को केतु की चाल में परिवर्तन से अगले 62 दिनों तक देश-दुनिया पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं, वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको अचानक बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं और धन की आमद बेहद तेज हो सकती है?

विज्ञापन

केतु गोचर मेष राशिफल

केतु का यह नक्षत्र गोचर मेष राशि के जातकों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी. ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा. बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट मिल सकता है. किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. अचानक धन लाभ का योग भी बन सकता है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. विदेश से जुड़ा काम गति पकड़ सकता है. आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी. हालांकि बड़े फैसले सोच-समझकर ही लें. केतु के प्रभावे से आप अहंकार से दूर रहेंगे, जिससे लाभ लंबे समय तक टिकेगा. आप सोसाइटी के बेघर पशुओं के लिए भलाई का काम करेंगे.

विज्ञापन

केतु गोचर सिंह राशिफल

केतु का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि केतु अभी इसी राशि में हैं. आपका आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा. रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है. नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं. आपकी पहचान नए लोगों तक पहुंचेगी. समाज में सम्मान बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य बदल सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. मन शांत रहेगा. जल्दबाजी से बचेंगे तो सफलता और बड़ी हो सकती है. आपने दान देने की प्रवृत्ति विकसित होगी. आप किसी वृद्धाश्रम में गुप्त धन दान कर खुश रहेंगे.

केतु गोचर वृश्चिक राशिफल

केतु ग्रह के इस गोचर के दौरान किस्मत वृश्चिक राशि के जातकों का अच्छा साथ देने के योग बना रही है. लंबे समय से चली आ रही परेशानी कम हो सकती है. करियर में नई शुरुआत के योग हैं. नौकरी बदलने का मौका मिल सकता है. कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है. धन आने के रास्ते बढ़ सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बड़ा फायदा दे सकती है. धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ा हथियार रहेगा. आप सोशल वेलफेयर के कामों में बढ़कर हिस्सा लेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे.

विज्ञापन

केतु गोचर धनु राशिफल

केतु का यह नक्षत्र पद परिवर्तन परिवर्तन धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास को नई दिशा दे सकता है. करियर में ग्रोथ के रास्ते खुलने प्रबल योग हैं. काम में लगातार अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. जॉब से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बचत बढ़ सकती है. स्टूडेंट जातकों को नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं. आपकी सोच पहले से ज्यादा स्पष्ट होगी. सही समय पर लिया गया फैसला बड़ा लाभ दिला सकता है. पड़ोसी के बच्चे आपके साथ खेलकर खुश रहेंगे, जिसकी पड़ोसी से प्रशंसा मिलेगी.

विज्ञापन

केतु गोचर मीन राशिफल

2 अगस्त से होने वाला केतु ग्रह का यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आने के योग बना रहा है. भाग्य का साथ पहले से बेहतर मिलेगा. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. नौकरी में नई उपलब्धि मिल सकती है. इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं. बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट से अच्छी कमाई हो सकती है. धन की आमद बढ़ने के बाद भी खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. फैमिली लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. आत्मविश्वास मजबूत रहने से आने वाले समय की अच्छी योजना बना पाएंगे. सही दिशा में उठाया गया कदम भविष्य को मजबूत बना सकता है. किसी अनाथ व्यक्ति की भलाई करने से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ