Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मोक्ष, आध्यात्म, वैराग्य और तांत्रिक के कारक ग्रह केतु का खास महत्व है, जिसे रहस्यमय ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में केतु की स्थिति मजबूत होती है, उनका आध्यात्मिक विकास होता है। हर काम में भाग्य का साथ मिलता है, जिससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। केतु हर 18 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इस बीच केतु का कई बार नक्षत्र परिवर्तन भी होता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय केतु राशि और नक्षत्र गोचर करेंगे।
केतु राशि और नक्षत्र परिवर्तन 2025
जनवरी में केतु गोचर-
- 12 जनवरी 2025, दिन रविवार को देर रात 09:11 मिनट पर केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करेंगे। बता दें कि जनवरी में केतु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
फरवरी में केतु गोचर-
- फरवरी में केतु राशि और नक्षत्र परिवर्तन नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: बेरोजगार हैं, नहीं आ रहा नई नौकरी का ऑफर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें महाउपाय
मार्च में केतु गोचर-
- 16 मार्च 2025, दिन रविवार को शाम में 06:50 मिनट पर केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे।
अप्रैल में केतु गोचर-
- अप्रैल माह में केतु न तो राशि परिवर्तन करेंगे और न ही नक्षत्र गोचर होगा।
मई में केतु गोचर-
- 18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर में 04:30 मिनट पर केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन और समय केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे।
जून में केतु गोचर-
- जून में केतु न तो नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और न ही राशि गोचर होगा।
जुलाई में केतु गोचर-
- 20 जुलाई 2025, दिन रविवार को दोपहर 02:10 मिनट पर केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। बता दें कि जुलाई में केतु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
अगस्त में केतु गोचर-
- अगस्त में केतु राशि और नक्षत्र परिवर्तन नहीं करेंगे।
सितंबर में केतु गोचर-
- 21 सितंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 11:50 मिनट पर केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करेंगे। सितंबर में केतु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
अक्टूबर में केतु गोचर-
- अक्टूबर माह में केतु राशि और नक्षत्र गोचर नहीं करेंगे।
नवंबर में केतु गोचर-
- 23 नवंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 09:29 मिनट पर केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। इस माह केतु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
दिसंबर में केतु गोचर-
- दिसंबर में केतु न तो राशि परिवर्तन करेंगे और न ही नक्षत्र गोचर होगा।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines