Karwa Chauth 2024: करवा चौथ हिंदू धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण व्रत है, जो विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। करवा चौथ का व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें पूरे दिन बिना पानी पिए रहना होता है यानी यह व्रत एक निर्जला व्रत है। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर, 2024 को पड़ रहा है।
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, इस साल करवा चौथ त्योहार के शुभ मौके पर 5 दुर्लभ राजयोग बनने जा रहे हैं। गणना के अनुसार, करवा चौथ के दिन गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग, शश राजयोग, समसप्तक योग, बुधादित्य योग जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन सभी राजयोगों का एक साथ बनना एक बेहद दुर्लभ संयोग है। यूं तो इस ज्योतिषीय घटना का असर सभी राशियों के सभी जातकों पर होगा, लेकिन 5 राशि के जातकों के जीवन पर इसका खास पड़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 सौभाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
यह समय वृषभ राशि वाले जातकों के लिए काफी खुशनुमा रहने के योग दर्शा है। आपके मन की एकाग्रता बढ़ेगी और स्वभाव में मृदुता आएगी। बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा। आप जीवन से जुड़ा और परिवार की भलाई के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पढ़ाई कर रही महिला जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के ऊपर करवा माता की कृपा बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए करवा चौथ त्योहार का समय बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान कन्या राशि वाले लोगों अच्छा और महंगा गिफ्ट मिल सकता है। अपना गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। महिलाएं अपना समय शॉपिंग में व्यतीत करेंगी। को हर क्षेत्र में सफलता हासि हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पति का साथ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाली महिला जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। शुभ योगों के बनने से वृषभ राशि की महिलाओं को सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। वृषभ राशि वाले लोगों पर बुध, शुक्र, शनि और मंगल ग्रह की विशेष कृपा बनी रहेगी। सुहागन महिलाओं को पति का भरपूर प्यार मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि की महिला जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार और संबंध पर पॉजिटिव असर होंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपके धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। घर में सत्संग या कीर्तन हो सकता है। बच्चों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिला जातकों की इनकम पर पॉजिटिव असर होगा। यदि आप निवेश करती हैं, तो निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लड़कियों विवाह के योग बन सकते हैं। किसी सहेली के सहयोग से रुका हुआ काम बन जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।