Kark Sankranti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देवता जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस राशि से संबंधित उस समय सूर्य की संक्रांति होती है। इस समय सूर्य देवता मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज यानी 16 जुलाई 2024 को सुबह 11:29 मिनट पर सूर्य देवता कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसे सूर्य की कर्क संक्रांति कहा जाता है।
इन दो शुभ योग का बना महासंयोग
इस बार सूर्य की कर्क संक्रांति बेहद शुभ है, क्योंकि इस दौरान शुभ योग का निर्माण हो रहा है। 16 जुलाई को प्रात: काल 05 बजकर 34 मिनट से लेकर 17 जुलाई को सुबह 02 बजकर 14 मिनट तक रवि योग रहेगा। वहीं शुभ योग का आरंभ 16 जुलाई को सुबह 07 बजकर 19 मिनट पर होगा, जिसका समापन पूर्ण रात्रि में होगा। ऐसे में ये दो शुभ योग पांच राशियों के लोगों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाले हैं। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण उन्हें करियर और कारोबार दोनों में अपार तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं वो पांच भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
सिंह राशि:
जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, शाम तक उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। यहां तक कि विदेश की किसी कंपनी के साथ काम करने का अवसर भी मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से धन खर्च करेंगे, तो समाज में नाम होगा और पद भी बढ़ेगा। शेयर मार्केट से अच्छा प्रॉफिट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- राहु-केतु की चाल बदलने से ये 5 राशियां बनेंगी करोड़पति! सुख-सुविधा और धन-धान्य की नहीं होगी कमी
मेष राशि:
सामाजिक हित के लिए काम करोगे, तो नाम, मान-सम्मान और यश बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें दोपहर तक अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में नई डील पूरी होने से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। इससे एक बार फिर से बिजनेस के काम में तेजी आ जाएगी।
वृश्चिक राशि:
स्कूल की किसी प्रतियोगिता में छात्रों के सफल होने की पूरी संभावना है। कपड़े का काम कर रहे लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। प्यार के मामले में आज का दिन ही नहीं आने वाला पूरा माह रोमांटिक रहेगा। बिजनेसमैन की बिजनेस से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है।
मकर राशि:
कोई भी नई चीज खरीदने के लिए ये समय उत्तम है। जिन कपल की शादी को कम से कम तीन साल हो गए हैं, उनके घर अगले माह तक किलकारी गूंज सकती है। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हो। प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे लोगों को विदेशी कंपनी में नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
कुंभ राशि:
जिन लोगों की लोहे के सामान की दुकान है, उनकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। इनकम बढ़ने से अगले माह तक आप अपना घर भी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। इनकम बढ़ने के साथ-साथ समाज में सम्मान भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- जुलाई माह में कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? जानें तिथि और मां दुर्गा की पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 hr agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines