---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

राहु-केतु की चाल बदलने से ये 5 राशियां बनेंगी करोड़पति! सुख-सुविधा और धन-धान्य की नहीं होगी कमी

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan: 8 जुलाई 2024 को प्रात: काल 04:12 मिनट पर राहु और केतु दोनों अपनी चाल बदलेंगे। आइए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके लिए राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, राहु को रहस्य का कारक ग्रह और केतु को मोक्ष का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी ये दोनों ग्रह एक साथ राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उससे जहां कुछ राशियों को लाभ होता है। वहीं कुछ राशियों के लोगों के जीवन में भूचाल भी आता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 जुलाई 2024 को राहु ग्रह प्रात: काल 04 बजकर 12 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद इसी दिन केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। 8 जुलाई 2024 को सुबह 04 बजकर 12 मिनट पर केतु देवता हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। राहु-केतु की चाल बदलने से वैसे तो 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा, लेकिन पांच राशियों की जिंदगी में अकस्मात सकारात्मक बदलाव होगा। चलिए जानते हैं वो 5 राशियां कौन-सी हैं।

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। जिन लोगों की खुद की कपड़े की दुकान है, उन्हें धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: गायत्री मंत्र से 12 राशियों की चमक जाएगी किस्मत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें जपने-सुनने और लिखने के नियम

मीन राशि

इस समय बिजनेसमैन अगर शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो फ्यूचर में मुनाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार का आगमन होगा। पार्टनर संग समय व्यतीत करेंगे, तो मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों को मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों के बिजनेस में तेजी आ सकती है। मनचाही जगह पर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

---विज्ञापन---

मकर राशि

विद्यार्थियों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। इसी वजह से परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सकते हैं। मीडिया से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। कोई भी नई चीज खरीदने के लिए ये समय सही है।

तुला राशि

शेयर बाजार में निवेश करने के लिए ये समय आपके लिए सही रहेगा। बड़े भाई का रिश्ता तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम व खुशियों का आगमन होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नया वाहन खरीदने के लिए ये समय सबसे अच्छा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- एक हफ्ते में ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल! बुध देवता की प्राप्त होगी विशेष कृपा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2024 12:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola